फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchans Granddaughter Navya Naveli Nanda Reveals Why She do not Join Film Industry

फिल्मों में काम क्यों नहीं करतीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा? बताया किस चीज में है सबसे ज्यादा रुचि

Mon, 27 Oct 2025 06:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 27 Oct 2025 06:24 PM IST
सार

Navya Naveli Nanda: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने फिल्मों में अभिनय करने पर अपनी बात रखी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है और उनकी किस चीज में रुचि है?

विज्ञापन
Amitabh Bachchans Granddaughter Navya Naveli Nanda Reveals Why She do not Join Film Industry
परिवार के साथ नव्या - फोटो : इंस्टाग्राम@navyananda

विस्तार

सदी महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने फिल्मों से दूरी बनाई है और उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा भी अपनी मां के नक्शेकदम पर चल रही हैं। उन्हें अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि भले ही वह इंडस्ट्री का सम्मान करती हैं और उससे प्यार करती हैं, लेकिन उनकी पसंद कुछ और ही है।
विज्ञापन

नव्या को इस चीज से है प्यार
मोजो स्टोरी से बातचीत में जब नव्या से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी फिल्मों में आने के बारे में सोचा था, तो उन्होंने कहा, 'नहीं, कभी नहीं। मुझसे हमेशा यही पूछा जाता है... और मुझे नहीं पता क्यों। मुझे लगता है कि मुझे हमेशा इस तरह से पाला गया कि मेरे माता-पिता ने मुझे यही सिखाया कि अगर तुममें 100% जुनून या आत्मविश्वास नहीं है, तो उसे मत करो। यह ऐसा कुछ नहीं था, जो मैं कभी करना चाहती थी। मुझे हमेशा ट्रैक्टर, मेरे पिताजी और उनके काम ने आकर्षित किया। जब वे काम से वापस आते, तो मैं उनसे इस बारे में बात करती। मेरे लिए यह कहीं ज्यादा रोमांचक था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchans Granddaughter Navya Naveli Nanda Reveals Why She do not Join Film Industry
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री का सम्मान करती हैं नव्या
नव्या, जो एक कारोबारी हैं, ने कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री का सम्मान और प्यार करती हैं, लेकिन उनकी रुचि किसी और चीज में है। उन्होंने कहा, 'मैं इसका सम्मान करती हूं और इसे इसके स्वरूप के लिए प्यार करती हूं, लेकिन मैं कभी इसका हिस्सा नहीं बनना चाहती थी। मेरी रुचियां कुछ और हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: आ गई 'कांतारा चैप्टर 1' की ओटीटी रिलीज की तारीख, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
विज्ञापन

नव्या में है प्रतिभा
इंटरव्यू के दौरान, नव्या ने अपनी एक गुप्त प्रतिभा का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'मेरी एक गुप्त प्रतिभा यह है कि मुझे किसी भी गाने के हुक स्टेप्स पता होते हैं। मुझे वह गाना, उसका माध्यम, सब कुछ पसंद है।'

नव्या के भाई बने अभिनेता
इस बीच, नव्या के भाई अगस्त्य नंदा ने अभिनेता बनने का फैसला किया। उन्होंने 'द आर्चीज' से अपने करियर की शुरुआत की और अब वह फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed