फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh bachchan reaction on ahmedabad plane crash

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे के 24 घंटे बाद आया अमिताभ का पोस्ट, यूजर्स बोले- ‘अब महानायक की नींद टूटी’

Fri, 13 Jun 2025 02:51 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 13 Jun 2025 02:51 PM IST
सार

Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार को अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे के 24 घंटे बाद बॉलीवुड के दिग्ग्ज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है।

विज्ञापन
Amitabh bachchan reaction on ahmedabad plane crash
अमिताभ बच्चन ने हादसे के 24 घंटे बाद रिएक्ट किया है। - फोटो : एक्स

विस्तार

बीते दिन अहमदाबाद में दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ, जिसमें कई मासूमों ने अपनी जान गंवा दी। इस घटना से हर कोई स्तब्ध हो गया, जिस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपना दुख व्यक्त किया। अब 24 घंटे बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी इस प्लेन क्रैश की दर्दनाक घटना पर प्रतिक्रिया दी है और ट्वीट किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा।

विज्ञापन


विमान दुर्घटना से स्तब्ध हुए बिग बी
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा,  'हे भगवान! हे भगवान! हे  भगवान! स्तब्ध! सुन्न! ईश्वर कृपा! हृदय से प्रार्थनाएं! सुपरस्टार का यह पोस्ट अहमदाबाद विमान हादसे के 24 घंटे बाद आया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं
अभिनेता ने ये ट्वीट घटना होने के बहुत देर बाद किया है। इस पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब पूरा देश रो-रो कर थक गया, तो महानायक की नींद टूटी है। वहीं एक और यूजर ने कहा कि घटना कल हुई थी और ट्वीट आज कर रहे। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसी नींद कि कुंभकरण भी शरमा जाए। 
 
 


बॉलीवुड के दिग्गजों ने भी जताया दुख
गुरुवार को हुए विमान हादसे को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने दुख जताते हए पीड़ित परिवार वालों को संवेदना दी थी। इस कड़ी में सलमान खान, विक्की कौशल, प्रियंका चोपड़ा, सैफ अली खान, आदि सितारों के नाम शामिल हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed