फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh bachchan celebrates his 83rd birthday with their fans video viral

83वें जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे फैंस, अभिनेता ने बाहर आकर स्वीकार किया अभिवादन; वीडियो वायरल

Sat, 11 Oct 2025 08:20 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 11 Oct 2025 08:20 PM IST
सार

Amitabh Bachchan Viral Video: आज शनिवार के दिन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपना 83वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास अवसर पर अभिनेता के फैंस उनके घर के बाहर उनसे मिलने पहुंचे। बिग बी ने बाहर आकर प्रशंसकों  का अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन
Amitabh bachchan celebrates his 83rd birthday with their fans video viral
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आज 11 अक्तूबर को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता को दिग्गज सितारों द्वारा बधाइयां मिल रही हैं। अभिनेता के फैंस उनके घर के बाहर हजारों की संख्या में उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचें। बिग बी ने घर से बाहर आकर अपने प्रिय फैंस के अभिवादन को स्वीकार किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

बिग बी से भारी संख्या में मिलने पहुंचे फैंस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन से मिलने भारी संख्या में प्रशंसक उनके घर के बाहर पहुंचे हुए हैं। इसमें बिग बी अपने घर से बाहर आकर फैंस से मिलते हुए दिख रहे हैं और उनके अभिवादन और बर्थडे विशेस को हाथ जोड़कर स्वीकार कर रहे हैं। वीडियो में बिग बी पीले कलर का ट्रैक सूट पहने दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

 

फैंस दे रहे जन्मदिन की बधाई
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही नेटिजंस बिग बी को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ईश्वर करें आप हमेशा स्वस्थ रहें।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन मे लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।'

यह खबर भी पढ़ें: हिंदुत्व पर हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स का बयान, कहा- हिंदू होने पर गर्व; नीम करोली बाबा को दिया श्रेय

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की आयु में भी इंडस्ट्री में बेहद सक्रिय हैं। अभिनेता के करियर वर्कफ्रंट की बात करें तो वो नितेश तिवारी की 'रामायण' में जटायु के रोल में नजर आएंगे। उनकी इस भूमिका को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म साल 2026 में दीवाली पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed