Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amit Sadh Urged People Take Responsibility For Maintaining Cleanliness Amid Rising AQI In Delhi

अमित साध: दिल्ली की जहरीली हवा देख अभिनेता का फूटा गुस्सा, लोगों को जमकर सुनाई खरी-खोटी

Sun, 15 Nov 2026 09:04 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 15 Nov 2026 09:04 AM IST
सार

  • अमित साध बिजनेस रियलिटी शो 'शुभ लाभ' को होस्ट करेंगे।
  • हाल ही में इसके ट्रेलर लॉन्च पर अभिनेता ने दिल्ली की खराब होती हवा पर भी अपनी बात रखी।
  • अमित ने कहा कि हम सभी को अपनी सोच और आदतों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
Amit Sadh Urged People Take Responsibility For Maintaining Cleanliness Amid Rising AQI In Delhi
अमित साध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली की हवा इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच राजधानी का AQI लगातार 'बेहद खराब' श्रेणी में बना हुआ है। ऐसे में जहां एक तरफ लोग सरकार और प्रशासन से प्रदूषण पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं, वहीं अभिनेता अमित साध ने इस मुद्दे पर एक अलग ही पहलू की ओर ध्यान दिलाया है।
विज्ञापन


उनका मानना है कि सिर्फ प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने से हालात नहीं बदलेंगे, बल्कि हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सड़कों पर कचरा फेंकने से लेकर गाड़ियों के रखरखाव तक, हमारी छोटी-छोटी आदतें भी प्रदूषण बढ़ाने में भूमिका निभाती हैं। अमित साध ने लोगों से अपील की है कि दूसरों से सवाल करने से पहले एक बार खुद के व्यवहार पर भी गौर करें।
विज्ञापन
Trending Videos

Amit Sadh Urged People Take Responsibility For Maintaining Cleanliness Amid Rising AQI In Delhi
अमित साध - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले अमित साध?
दरअसल, अमित साध बिजनेस रियलिटी शो 'शुभ लाभ' के ट्रेलर लॉन्च के लिए नई दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दिल्ली के बढ़ते AQI और प्रदूषण पर अपनी बात रखी। 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' के अभिनेता ने कहा कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है, लेकिन नागरिकों को भी अपने स्तर पर बदलाव लाने की जरूरत है।

अमित साध ने कहा, 'आज जो हालात हैं, उन्हें हर कोई देख सकता है। हम हमेशा प्रशासन से उम्मीद करते हैं और प्रशासन भी अपना काम करता है। लेकिन मुझे लगता है कि अब हम सभी को अपनी सोच और आदतों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। हर व्यक्ति को खुद से पूछना चाहिए कि वह वास्तव में क्या कर रहा है।'

उन्होंने आगे कहा, 'क्या हम सड़कों और दीवारों पर पान थूककर गंदगी नहीं फैलाते? क्या हमें चलती गाड़ियों से रैपर और कचरा बाहर फेंकना चाहिए? हम लापरवाही से टॉफी के रैपर तक सड़क पर फेंक देते हैं। प्लास्टिक से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं और अपने देश की खूबसूरती और इमारतों को खराब करते हैं। क्या हम अपनी गाड़ियों की समय पर सर्विसिंग भी कराते हैं? आखिर हम कर क्या रहे हैं?'
विज्ञापन

Amit Sadh Urged People Take Responsibility For Maintaining Cleanliness Amid Rising AQI In Delhi
अमित साध - फोटो : इंस्टाग्राम @theamitsadh
अमित बोले- हर सुबह खुद से पूछता हूं ये सवाल
एक्टर ने कहा, 'दुनिया में किसी और से सवाल पूछने से पहले हमें खुद से पूछना चाहिए कि हम क्या कर रहे हैं। मैं हर सुबह खुद से यह सवाल करता हूं कि आज मैं अपने देश के लिए क्या करूंगा, अपने परिवार के लिए क्या करूंगा और आज जिन अनजान लोगों से मिलूंगा, उनसे किस तरह बात करूंगा। यह समय बहुत अहम है। चीजें अच्छी दिशा में आगे बढ़ रही हैं और अब यह हमारे ऊपर है कि हम अपने स्तर पर क्या बदलाव लाते हैं। हम सभी जानते हैं कि बहुत कुछ कर सकते हैं।'

'शुभ लाभ' को होस्ट करेंगे अमित साध
वर्कफ्रंट की बात करें, तो अमित साध जल्द ही बिजनेस रियलिटी शो 'शुभ लाभ, चैप्टर 1: कल के करोड़पति' को होस्ट करते नजर आएंगे। शो का ट्रेलर शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में लॉन्च किया गया। यह कार्यक्रम जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed