फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   amir khan response of ranveer allahbadia case says offensive language does not impress me

Aamir Khan on Comedy: कॉमेडी शो में अभद्र टिप्पणी करने पर आमिर की राय, बोले- 14 का नहीं हूं जो ऐसे मजाक पर..

Tue, 11 Feb 2025 08:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 11 Feb 2025 08:03 PM IST
सार

आमिर खान ने साल 2015 में दूसरों को हंसाने के लिए अभद्र टिप्पणी किए जाने पर अपनी राय रखी थी। आज 10 साल बाद हुए 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर भी आमिर की यह बात फिट बैठती है।

विज्ञापन
amir khan response of ranveer allahbadia case says offensive language does not impress me
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@amirkhanactor_

विस्तार

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के हालिया एपिसोड में नजर आए रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा समेत सभी मेहमानों के लिए मुश्किल वक्त है। इस शो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, यह पहला शो नहीं है, जो अभद्र भाषा के इस्तेमाल के बाद विवादों में आया है। इससे पहले साल 2015 में भी एक शो विवादों से घिर गया था।

विज्ञापन

तब रणवीर, करण और अर्जुन ने छेड़ा था विवाद
हम बात कर रहे हैं शो 'AIB' की। साल 2015 में आए इसके एक एपिसोड में करण जौहर और कई कॉमेडियन ने रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर पर अभद्र टिप्पणियां की थीं। उनकी गर्लफ्रेंड, आकर्षक करियर और यहां तक कि उनकी कामुकता पर भी टिप्पणियां की गईं। इन टिप्पणियों को सुनकर लोग हैरान रह गए थे। इस मामले के बाद कई शिकायतें दर्ज कराई गईं। धमकियां दी गईं। यहां तक कि यूट्यूब से वीडियो भी हटवा दिए गए। लोगों का आरोप था कि बोलने की आजादी के नाम पर भारतीय संस्कृति की बेइज्जती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब आमिर ने दिया था ऐसा बयान
इस एपिसोड के बाद शो पर बहुत लोगों की भौहें चढ़ गई थीं। इसके बारे में भी बहुत बातें कही गई थीं। उस वक्त जिस शख्स की बात सबसे ज्यादा चर्चा में थी, वह मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान थे। एक कार्यक्रम में आमिर खान ने 'AIB' पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था, '25 गालियां देकर अगर आप सोचते हैं कि मैं इंप्रेस हो जाऊंगा तो गाली से इंप्रेस होने वाली मेरी उमर निकल गई, मैं अब 14 साल का नहीं हूं कि गाली सुन कर हसूंगा कि हाहाहा यार उसने गाली दी।

विज्ञापन

मुझे ऐसे मजाक पर हंसी नहीं आती
आमिर खान ने आगे कहा कि अगर आप मुझे हंसाना चाहते हो तो बगैर किसी को चोट पहुंचाए हंसा कर दिखाओ, तब तो मुझे उसमें मजा आएगा। आप किसी के रंग पर टिप्पणी करें या किसी की कामुकता पर कमेंट करें और सोचें कि इस पर मैं आपके साथ हसूंगा तो मुझे तो इसमें हंसी नहीं आ रही। एक दशक के बाद भी आमिर खान के ये शब्द प्रासंगिक हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के विवाद पर आमिर खान के ये शब्द बताते हैं कि कहां पर हास्य की लाइन खींचनी चाहिए।

amir khan response of ranveer allahbadia case says offensive language does not impress me
इंडियाज गॉट लेटेंट - फोटो : instagram.Ranveer Allahbadia

क्या है पूरा मामला?
हाल ही में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने अभद्र टिप्पणी की। इसकी कई राजनेताओं ने कड़ी आलोचना की। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी आलोचना की है। शो में शामिल रणवीर, समय रैना और अपूर्वा मखीजा समेत दो और कलाकारों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने भी एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed