फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amid Elvish yadav maxtern controversy Aly Goni Cryptic social media post went viral see what actor wrote on X

Aly Goni: क्या अली गोनी ने कसा एल्विश-मैक्सटर्न पर तंज? क्रिप्टिक पोस्ट में अभिनेता ने लिखी यह बात

Sun, 10 Mar 2024 01:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 10 Mar 2024 01:41 PM IST
सार

मैक्सटर्न और एल्विश यादव के बीच सोशल मीडिया कई दिनों से विवाद चल रहा था, लेकिन बात तब आगे बढ़ गई जब मैक्सटर्न से मिलने पहुंचे एल्विश ने  उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Amid Elvish yadav maxtern controversy Aly Goni Cryptic social media post went viral see what actor wrote on X
अली गोनी - फोटो : social media

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में दोनों के बीच मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस क्लिप के सामने आने के बाद दोनों ने अपना-अपना पक्ष भी रखा था। 
विज्ञापन

Suniel Shetty: बेटे अहान की फिल्म 'सनकी' की घोषणा के बाद भावुक हुए सुनील शेट्टी, शेयर किया यह इमोशनल नोट
विज्ञापन


चर्चा में आया अली गोनी का ट्वीट
इस विवाद के बीच बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रहे अली गोनी के एक ट्वीट की चर्चा काफी हो रही है। इस क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह एल्विश और मैक्सटर्न के बीच हुए विवाद को लेकर है। अली गोनी को बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है। अभिनेता ने एक्स पर अपने क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए बताया है कि सोशल मीडिया पर इस समय कई चीजें चल रही है और ऐसा आगामी बिग बॉस सीजन की वजह से हो रहा है। उन्होंने लिखा, "दोस्तों, आराम करो, ये सब बस बिग बॉस के ऑडिशन के लिए चल रहा है..."
विज्ञापन
विज्ञापन

Manisha Koirala: विधु विनोद चोपड़ा ने मनीषा की एक्टिंग का बताया था बकवास, फिर ऐसे मिला था फिल्म में मौका


एल्विश ने की मैक्सटर्न से मारपीट
मैक्सटर्न और एल्विश यादव के बीच सोशल मीडिया कई दिनों से विवाद चल रहा था, लेकिन बात तब आगे बढ़ गई जब मैक्सटर्न से मिलने पहुंचे एल्विश ने  उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उनके साथ कुछ लोगों का समूह भी था, जिन्होंने उन पर हमला किया। यूट्यूबर ने पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड किया और वीडियो जारी किया। मारपीट के दौरान घायल हुए यूट्यूबर ने एल्विश के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी है।
Priya Mani Interview: शाहरुख को पता तो हो लोग मुझे उनकी फिल्मों का ‘लकी चार्म’ बुलाते हैं, मुस्तफा का मिलना...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed