फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amid divorce AR Rahman team issued legal notice giving 24 hours to remove objectionable content

AR Rahman: एआर रहमान की टीम ने जारी किया कानूनी नोटिस, आपत्तिजनक कंटेंट साझा करने वालों को दी 24 घंटे की मोहलत

Sat, 23 Nov 2024 08:30 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 23 Nov 2024 08:30 PM IST
सार

AR Rahman: एआर रहमान की कानूनी टीम ने संगीतकार के तलाक की खबरों को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक कंटेंट साझा करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है। इस तरह के कंटेंट को हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है।
 

विज्ञापन
Amid divorce AR Rahman team issued legal notice giving 24 hours to remove objectionable content
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman

विस्तार

संगीत के उस्ताद भारतीय संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा ने 19 नवंबर को शादी के 29 साल बाद अलग होने की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। उनके इस फैसले से प्रशंसकों में काफी निराशा देखी गई। अब शनिवार 23 नवंबर को संगीतकार और गायक की कानूनी टीम ने उन लोगों को चेतावनी जारी की, जिन्होंने उनके तलाक के बारे में आपत्तिजनक और अपमानजनक पोस्ट शेयर किए थे। ऑस्कर विजेता गायक ने 24 घंटे के भीतर ऐसी सामग्री को हटाने की मांग की है और 'निंदा करने वालों' के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साझा किया कानूनी नोटिस
शनिवार को संगीतकार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तीन पन्नों का कानूनी नोटिस साझा किया, जिसमें उन लोगों को संबोधित किया गया जो उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाकर अपमानजनक और "आपत्तिजनक" कंटेंट फैला रहे हैं। रहमान ने एक्स पर लिखा, "एआरआर की कानूनी टीम की ओर से सभी बदनाम करने वालों को नोटिस।"
विज्ञापन

Hrithik Roshan: जब शाहरुख-सलमान को रोकने के लिए कार के बोनट पर कूद पड़े ऋतिक, साझा किया दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेंट हटाने के लिए दिए 24 घंटे का समय
यह कानूनी नोटिस रहमान और सायरा बानो के अपने 29 साल की अपनी शादी को खत्म करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद आया है। नोटिस में अपमानजनक कंटेंट को हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि अनुपालन न करने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

क्या है नोटिस में?
रहमान द्वार साझा किए गए कानूनी नोटिस में लिखा है,  "मेरे क्लाइंट नफरत फैलाने वालों और अपमानजनक कंटेंट साझा करने वालों को अगले एक घंटे और अधिकतम 24 घंटे के भीतर आपत्तिजनक सामग्री को हटाने के लिए सूचित करते हैं।" रहमान की कानूनी टीम ने कहा कि इन व्यक्तियों की हरकतें न केवल उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करती हैं, बल्कि उनके परिवार को भी परेशान कर रही हैं।
Pushpa 2: क्या सामंथा के ग्लैमर को मैच कर पाएंगी श्रीलीला? ‘पुष्पा 2’ के ऑइटम नंबर से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed