Diljit Dosanjh: PAK सेंसर बोर्ड ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म को दी मंजूरी, भारत में ‘सरदार जी 3’ नहीं होगी रिलीज
एक तरफ दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ भारत में रिलीज नहीं हो रही है। वहीं पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने अपने यहां इस फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ विवादों में घिरी है। दरअसल, इस फिल्म में दिलजीत के अपोजिट पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आईं। इसी कारण से सारा विवाद खड़ा हुआ। पुलवामा अटैक के बाद एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि कोई भी भारतीय कलाकार, पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेगा। दिलजीत ने ऐसा नहीं किया। अब भारत में दिलजीत की फिल्म रिलीज नहीं होगी। इसी बीच पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने दिलजीत की फिल्म को अपने यहां रिलीज करने की मंजूरी दे दी है।
पाकिस्तानी एग्जीबिटर-डिस्ट्रीब्यूटर ने जानकारी दी
पीटीआई के अनुसार कराची के सबसे बड़े फिल्म एग्जीबिटर नदीम मांडवीवाला ने इस बात की पुष्टि की है कि शुक्रवार को फिल्म 'सरदार जी 3' पाकिस्तान में रिलीज होगी। नदीम का कहना है, ‘सेंसर बोर्ड ने फिल्म को मंजूरी दे दी है। जबकि पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग पर बैन है। लेकिन फिल्म ‘सरदार जी 3’ के एक प्रोड्यूसर जैन वली पाकिस्तानी हैं।’ एक अन्य पाकिस्तानी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर सलीम शहजाद भी कहते हैं, ‘फिल्म को स्क्रीनिंग के लिए मंजूरी इसलिए दी गई है, क्योंकि यह एक पंजाबी और इंटरनेशनल फिल्म है, इसे भारतीय फिल्म का दर्जा नहीं दिया गया है।’
वली भी कहते हैं, ‘सिंध, पंजाब (पाकिस्तान के हिस्से वाला) ने पाकिस्तानी सिनेमाघरों में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए हरी झंडी दे दी है।’
हानिया आमिर ने भी सोशल मीडिया पोस्ट की
‘सरदार जी 3’ की पाकिस्तानी हीरोइन हनिया आमिर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया। बताते चलें कि फिल्म की मेन प्रोडक्शन कंपनियों व्हाइट हिल स्टूडियोज और स्टोरी टाइम प्रोडक्शंस ने अभी तक अपने ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर ‘सरदार जी 3’ की पाकिस्तान रिलीज के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।
दिलजीत ने भी फिल्म को लेकर ये कहा
फिल्म ‘सरदार जी 3’ के विवाद के बीच बीबीसी एशियन नेटवर्क से बातचीत में दिलजीत दोसांझ ने भी अपना पक्ष रखा है। वह कहते हैं, ‘जब हमारी फिल्म बनी थी, तब सब कुछ ठीक था। हमने इसकी शूटिंग फरवरी में की थी और उस वक्त सिचुएशन नॉर्मल थी। इसके बाद बहुत सारी बड़ी चीजें हुईं जो हमारे कंट्रोल में नहीं थीं। देखिए फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने फैसला किया कि अब ये फिल्म भारत में तो नहीं रिलीज होगी, तो इसे ओवरसीज में रिलीज किया जाएगा। प्रोड्यूसर्स का इस फिल्म में बहुत पैसा लगा हुआ है।'