{"_id":"665daa2c396ca4e4d706f918","slug":"amazon-prime-video-has-fallen-foul-of-ofcom-code-in-the-uk-for-the-first-time-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amazon Prime Video: दैहिक संबंधों के दृश्य में बच्चा दिखाने पर कार्रवाई, प्राइम वीडियो को हटानी पड़ी ये फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amazon Prime Video: दैहिक संबंधों के दृश्य में बच्चा दिखाने पर कार्रवाई, प्राइम वीडियो को हटानी पड़ी ये फिल्म
Mon, 03 Jun 2024 05:16 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:16 PM IST
सार
प्राइम वीडियो ने उस कोड का उल्लंघन किया है, जिसे ऑफकॉम द्वारा ऑन-डिमांड प्रोग्राम सेवाओं पर हानिकारक सामग्री पर प्रतिबंध किया है।
विज्ञापन
प्राइम वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेजन पहली बार ब्रिटेन में ऑफकॉम के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में फंस गया है। यह उल्लंघन 2022 की फिलिपिनो फिल्म पामासाहे से संबंधित है, जिसे कई महीने पहले प्राइम पर जारी किया गया था। फिल्म की कहानी एक गरीब मां के बारे में है, जो मनीला में अपने पति को खोजने के लिए जाती है, लेकिन उसे अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अपने शरीर का इस्तेमाल करना पड़ता है।
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को लेकर एक दर्शक ने ऑफकॉम को शिकायत भेजी थी, जिसे प्राइम वीडियो ने 18+ रेटिंग दी थी। जो युवाओं के बीच दर्शाने वाले यौन संबंधी सीन में एक बच्चे के शामिल होने की बात को लेकर है। ऑफकॉम के अनुसार, पहले एक दर्शक ने पत्र भेजा था, लेकिन इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और ना ही फोन पर कोई संतुष्टिपुर्ण जवाब मिला। इसलिए वह अपनी शिकायत को नियामक के पास आगे ले गए।
ऑफकॉम का कहना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑफकॉम ने कहा, उसने ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन से सलाह मांगी है, जिसने सलाह के बाद दी है कि उसके विचार में, ''इस सीन में एक ऐसा फ्रेम है, जो बच्चों के संरक्षण अधिनियम 1978 का उल्लंघन करता है। इस आधार पर कि यह एक बच्चे को यौन गतिविधि के साथ उसी फ्रेम में दिखाता है।"
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित इस फिल्म को लेकर जब बीबीएफसी ने अमेजन से संपर्क किया तब से इस फिल्म को यूके में हटा दिया गया है। अमेजन ने कहा, ''वह इस तरह के कंटेंट की पॉलिसी को बारीकी से समझेंगे और हम नियमित रूप से इस बात का मूल्यांकन करते हैं कि हम कहां पर सुधार कर सकते हैं।" मीडिया बिल के पारित होने के बाद ये नियम और भी सख्त होने वाले हैं।