फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amaran makers remove sai pallavi phone number controversial scene after legal notice

Amaran: साई पल्लवी की फिल्म ‘अमरण’ से हटाया गया विवादित सीन, कानूनी नोटिस मिलने के बाद लिया गया फैसला

Mon, 09 Dec 2024 06:17 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 09 Dec 2024 06:17 PM IST
सार

Amaran: साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘अमरण’ से विवादित सीन को हटा लिया गया है। यह फैसला निर्माताओं ने तब लिया जब उन्हें 1.1 रुपये के मुआवजे की मांग करने वाला कानूनी नोटिस मिला। 
 

विज्ञापन
Amaran makers remove sai pallavi phone number controversial scene after legal notice
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan

विस्तार

साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘अमरण’ का एक सीन विवाद का विषय बन चुका था, जिसे अब फिल्म से हटा दिया गया है। यह कदम निर्माताओं द्वारा 1.1 रुपये के मुआवजे की मांग करने वाले कानूनी नोटिस मिलने के बाद उठाया गया है। चेन्नई के छात्र वागीसन ने साई पल्लवी के प्रशंसकों द्वारा लगातार किए जा रहे कॉल को लेकर ‘अमरण’ निर्माताओं पर मुकदमा दायर किया, जिसके बाद उन दृश्यों से हटा दिया गया। फिल्म इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर स्ट्रीम हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘अमरण’ में एक दृश्य है, जिसमें अभिनेत्री साई पल्लवी एक कागज के टुकड़े पर अपना फोन नंबर लिखकर हीरो की ओर फेंकती हैं। वह नंबर असल जिंदगी में चेन्नई के एक छात्र वागीसन का है। फिल्म में दिखाए गए नंबर को साई का नंबर समझकर लोग फोन करने लगे। उन्हें पहले तो इसका कारण पता नहीं चला और उन्होंने अपना फोन म्यूट कर लिया, लेकिन कॉल की संख्या कई गुना बढ़ गई, जिसके बाद वागीसन ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाते हुए फिल्म के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी और मुख्य अभिनेता शिवकार्तिकेयन को टैग करते हुए समाधान की मांग की।
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Latest Update: बिग बॉस पर फूटा अविनाश मिश्रा का गुस्सा, लगाया गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस की कॉल से परेशान होकर कानूनी नोटिस भेजा
वागीसन ने बाद में इस सीन के कारण हुई “अनकही कठिनाइयों और मानसिक पीड़ा” के लिए कानूनी नोटिस भेजा, जब उनके अनुरोधों का कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने उनका फोन नंबर तुरंत फिल्म से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा, "मैं इस मुद्दे के कारण अपना फोन नंबर नहीं बदलना चाहता क्योंकि यह मेरे आधार, बैंक कार्ड और अन्य शैक्षणिक प्लेटफार्मों से जुड़ा हुआ है।" 

‘अमरण’ ने की शानदार कमाई
‘अमरण’ के प्रदर्शन की बात करें तो यह फिल्म इस साल अक्तूबर में रिलीज हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने कुल 252 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, अब यह ओटीटी पर ही रिलीज हो चुकी है। फिल्म 5 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
Abhishek Bachchan: जब दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर अभिषेक ने दी प्रतिक्रिया, रितेश देशमुख से बोले- उम्र का लिहाज...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed