फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Abhishek Bachchan talked about second baby with Aishwarya Rai and future plans in Riteish Deshmukh show

Abhishek Bachchan: जब रितेश ने अभिषेक से दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर किया सवाल, मिला ऐसा जवाब कि छूने लगे पैर

Mon, 09 Dec 2024 05:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 09 Dec 2024 05:48 PM IST
सार

Abhishek Bachchan And Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय इन दिनों कथित अलगाव की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अभिषेक का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर प्रतिक्रिया देते दिखे।

विज्ञापन
When Abhishek Bachchan talked about second baby with Aishwarya Rai and future plans in Riteish Deshmukh show
अभिषेक बच्चन-रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में आई कथित दूरी को लेकर समय-समय पर खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, इन्हें खारिज भी किया जाता रहा है। बीते दिनों खबर आई कि आराध्या की जन्मदिन पार्टी में अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए। बाद में इस बात की पुष्टि हो गई कि अभिषेक भी बिटिया के जन्मदिन सेलिब्रेशन में ऐश्वर्या राय के साथ उपस्थित थे। इस तरह की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे ऐश्वर्या राय के साथ अपने दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर प्रतिक्रिया देते दिखे।

विज्ञापन

When Abhishek Bachchan talked about second baby with Aishwarya Rai and future plans in Riteish Deshmukh show
केस तो बनता है - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है परिवार की परंपरा?
दरअसल, अभिषेक बच्चन अपने दोस्त व अभिनेता रितेश देशमुख के चैट शो 'केस तो बनता है' में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उनसे कई मजेदार सवाल किए गए। मजाक-मजाक में अभिनेता ने जूनियर बच्चन से दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर भी सवाल कर डाला। रितेश ने पहले सवाल किया, 'अमिताभ जी, ऐश्वर्या, आराध्या और आप अभिषेक, सबके नाम 'A' से शुरू होते हैं। जया आंटी और श्वेता ने ऐसा क्यों किया?' इस पर अभिषेक बच्चन ने मुस्कुराते हुए कहा, 'ये तो उन्हीं से पूछना चााहिए, लेकिन, ये हमारे परिवार की परंपरा बन गई है शायद। अभिषेक, आराध्या'।

विज्ञापन
विज्ञापन

When Abhishek Bachchan talked about second baby with Aishwarya Rai and future plans in Riteish Deshmukh show
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश ने पैर छूकर मानी गलती?
इसके बाद रितेश ने पूछा, 'आराध्या के बाद क्या?' अभिषेक बच्चन ने जवाब दिया, 'अब तो जब अगली पीढ़ी आएगी तभी बता पाएंगे'। इस पर रितेश देशमुख ने दोबारा सवाल किया, 'उतना कौन रुकता है। जैसे रितेश, रियान, राहिल। वैसे अभिषेक, आराध्या और...'? रितेश के इस सवाल पर अभिषेक बच्चन शरमा गए। उन्होंने रितेश देशमुख से कहा, 'उम्र का लिहाज करो रितेश, मैं तुमसे बड़ा हूं'। अभिषेक बच्चन के सवाल पर रितेश देशमुख हंसने लगे और उन्होंने तुरंत अभिषेक बच्चन के पैर छू लिए।  
Deepika Padukone-Dua Padukone: बेटी दुआ को सीने से लगाए दिखीं दीपिका, नन्ही परी का छिपाया चेहरा

विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगे जूनियर बच्चन
अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते महीने उनकी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औंधे मुंह गिरी। आने वाले समय में अभिनेता फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आएंगे। इसके अलावा वे शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' में भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी नेगेटिव भूमिका होगी।
Suriya 45: करियर से ब्रेक लेने की खबरों के बीच 'सूर्या 45' से बाहर हुए एआर रहमान, इस संगीतकार ने किया रिप्लेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed