{"_id":"65e80e76f085b02eec046dde","slug":"amar-singh-chamkila-imtiaz-ali-talks-about-ott-platform-impact-bollywood-said-cinema-hall-will-never-shut-down-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने ओटीटी को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- दस बार सुन चुका हूं बॉलीवुड नहीं बचेगा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने ओटीटी को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- दस बार सुन चुका हूं बॉलीवुड नहीं बचेगा
Wed, 06 Mar 2024 12:09 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:09 PM IST
सार
निर्देशक इम्तियाज अली बॉलीवुड में अलग किस्म की फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। वे अपनी फिल्मों में मानवीय रिश्तों को बेहद बारीकी से दिखाते हैं। दर्शकों में अभी से ही 'अमर सिंह चमकीला' के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में इम्तियाज अपनी आने वाली फिल्म और बॉलीवुड के भविष्य के बारे में मीडिया से खुलकर बातें करते दिखाई दिए।
बॉलीवुड नहीं बंद होने वाला
निर्देशक इम्तियाज अली बॉलीवुड में अलग किस्म की फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। वे अपनी फिल्मों में मानवीय रिश्तों को बेहद बारीकी से दिखाते हैं। दर्शकों में अभी से ही 'अमर सिंह चमकीला' के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन ने दौरान इम्तियाज ने कहा, 'देखिए अगर अच्छी फिल्में बनेंगी तो दर्शक सिनेमाहॉल तक आएंगे ही। मैं कितने साल से सुनता आया हूं कि फिल्म इंडस्ट्री बंद होने जा रही है, लेकिन आप जान लीजिए यह कभी बंद नहीं होगी।'
फैंस से अपनी फिल्में प्रमोट करवाती हैं रानी? जानें सच
विज्ञापन
हम जिंदा रखेंगे सिनेमा को
इम्तियाज अली अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब मैं इंडस्ट्री में आया था तब भी यही सुन रहा था कि बॉलीवुड अब नहीं बचने वाला है। अब लोग नहीं जाएंगे सिनेमा देखने के लिए, लेकिन यह नामुमकिन है। हम जैसे सपने देखने वाले लोग जब तक जिंदा हैं तब तक बॉलीवुड नहीं बंद होने वाला है। हम सिनेमा को बचा कर रखेंगे।'
No Filter Neha: कौन रहे नेहा के पॉडकास्ट के सबसे मजाकिया मेहमान, अभिनेत्री ने इस क्रिकेटर और एक्टर का लिया नाम
ओटीटी प्लेटफॉर्म का सिनेमाहॉल से नहीं मुकाबला
इम्तियाज अली से जब पूछा गया कि उन्हें भी लगता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म की वजह से लोग थियेटर में आना बंद कर देंगे। इस सवाल के जवाब में वे कहते हैं, 'देखिए इससे पहले भी जब वीसीआर आया था तब भी बहुत से लोगों ने यही बातें कही थीं। जब रंगीन टेलीविजन आया था, तब भी लोगों को यही लगा था कि अब दर्शक सिनेमाहॉल में नहीं आएंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। दर्शक आज भी सिनेमा देखने के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म की वजह से बॉलीवुड नहीं बंद होने जा रहा है।'