Aly Goni-Jasmine: 'भगवान की मर्जी, जब वो चाहेंगे तब होगी', जैस्मिन संग शादी के सवाल पर अली गोनी का रिएक्शन
Aly Goni On Wedding Plan: जैस्मिन भसीन और अली गोनी कई वर्ष से रिलेशनशिप में हैं। फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में जब अली गोनी से शादी के प्लान के बार में पूछा गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अली गोनी और जैस्मिन भसीन फैंस की चहेती जोड़ियों में शामिल हैं। कपल काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं। इनके फैंस चाहते हैं कि दोनों जल्द शादी कर लें। मगर, हाल ही में जब अली गोनी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी उनका कोई प्लान नहीं है। आगे कहा कि उन्होंने सबकुछ ऊपर वाले की मर्जी पर छोड़ रखा है।
बिग बॉस 14 के बाद शुरू की डेटिंग
अली गोनी से हाल ही में एक इंटरव्यू में जैस्मिन के साथ शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा, 'अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है'। उन्होंने आगे कहा, 'भगवान की मर्जी, जब वो चाहेंगे तब होगा'। बता दें कि अली और जैस्मिन ने बिग बॉस सीजन 14 में आने के बाद डेटिंग शुरू की। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं।
Hari Hara Veera Mallu Collection Day 3: अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई फिल्म, जानें तीसरे दिन का कलेक्शन
बोले- 'जब भगवान चाहेंगे तब होगी शादी'
शादी की प्लानिंग के सवाल पर अली गोनी ने जूम से बात करते हुए मजाक में कहा, 'शादी का इंटरव्यू मैं आपको नए घर में दूंगा'। एक्टर से जब शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है'। जब अली से पूछा गया कि क्या वह शादी में देरी कर रहे हैं या जैस्मीन? तो अली ने कहा, 'कोई भी नहीं, भगवान देरी कर रहा है। किसकी दुआएं हैं (हंसते हुए)। भगवान की मर्जी, जब वो चाहेंगे तब होगा'।
'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आ रहे अली
एक्टर ने आगे कहा 'हम बिल्कुल अल्लाह पे रखते हैं हर चीज। कोई प्लान नहीं है। कुछ नहीं सोचा है। मैं हर चीज में बोलता हूं इंशाअल्लाह। बता दें कि फिलहाल अली गोनी, कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। यह शो इसी वीकएंड खत्म होने वाला है। हर कोई यह देखने के लिए उत्साहित है कि विनर कौन होगा? जैस्मीन भसीन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काफी शानदार काम कर रही हैं।