फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aly goni reveals truth about jasmin bhasin burka video slams trolls on ganpati controversy

Aly Goni: अली गोनी ने खोला जैस्मीन भसीन के बुर्का वीडियो का सच, बोले- 'हम एक-दूसरे पर धर्म थोपते नहीं हैं'

Mon, 08 Sep 2025 05:13 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 08 Sep 2025 05:13 PM IST
सार

Aly Goni on Ganpati Controversy: क्या अभिनेत्री जैसमीन भसीन को बुर्का पहनने के लिए बॉयफ्रेंड अली गोनी ने मजबूर किया है? अभिनेता ने अब एक इंटरव्यू में पूरे मामले पर अपनी तरफ से सफाई दी है।

विज्ञापन
aly goni reveals truth about jasmin bhasin burka video slams trolls on ganpati controversy
अली गोनी-जैस्मीन भसीन - फोटो : एक्स

विस्तार

कभी ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शोज में अपनी मौजूदगी से पहचान बनाने वाले अली गोनी का नाम पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। बीते दिनों उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री जैस्मीन भसीन का बुर्का पहने हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके कुछ दिनों बाद अली गोनी का गणपति उत्सव से एक वीडियो आया जिसमें वो गणपति बप्पा मोर्या तक नहीं बोल रहे थे। इसके बाद काफी हंगामा हुआ और यहां तक कि उन पर अपनी गर्लफ्रेंड को बुर्का पहनने पर मजबूर करने का आरोप लगा।
विज्ञापन


बुर्का विवाद पर अली का बयान
अली गोनी ने अब इस पूरे मामले को लेकर बयान दिया है और बताया कि यह वीडियो अबू धाबी की शेख जायद मस्जिद का है, जहां उनकी बहन और जैस्मीन गई थीं। वहां प्रवेश के लिए अबाया (बुर्का) पहनना अनिवार्य था, इसलिए उन्होंने पास से अबाया खरीदा और उसे पहनकर अंदर प्रवेश किया। अली का कहना है कि लोगों ने इस साधारण सी बात को तोड़-मरोड़कर यह अफवाह फैलाई कि वह जैस्मीन को मदीना लेकर गए थे। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

विज्ञापन
विज्ञापन



ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की मां पर ये क्या बोल गईं कुनिका? नॉमिनेशन टास्क में खुली रिश्तों की पोल

गणपति उत्सव पर भी हुई ट्रोलिंग
अली गोनी को इससे पहले गणेश उत्सव के दौरान भी आलोचना झेलनी पड़ी थी, जब एक वीडियो में वो 'गणपति बप्पा मोर्या' नहीं बोलते दिखे। इसको लेकर भी सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें निशाना बनाया। अली का कहना है कि लोग छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं, जबकि वह हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।


'धर्म व्यक्तिगत है, मजबूरी नहीं'
अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन को लेकर उठे सवालों पर अली ने साफ कहा कि उनका रिश्ता आपसी सम्मान और विश्वास पर टिका है। उन्होंने कहा- 'जैस्मीन पिछले चार साल से मेरे साथ है। अगर उसे रोजा या किसी और धार्मिक रीति-रिवाज का मन नहीं है, तो मैं उसे कभी मजबूर नहीं करूंगा। यह उसकी अपनी पसंद है। उसी तरह वह भी मुझे किसी चीज के लिए मजबूर नहीं करती।' अली का कहना है कि धर्म को लेकर लोगों को दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय आपसी समझ और सहिष्णुता सीखनी चाहिए।

शादी की योजनाओं पर भी बोले
इंटरव्यू में अली से उनकी और जैस्मीन की शादी के बारे में भी सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि अभी उनकी शादी का कोई प्लान नहीं है। अली ने मजाकिया अंदाज में कहा- 'इसमें हमारी नहीं, ऊपरवाले की मर्जी चलती है। जब भगवान चाहेंगे, तभी यह होगा।'

अली-जैस्मीन की लव स्टोरी
बता दें दोनों की मुलाकात साल 2018 में हुई थी जब वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में साथ नजर आए। अर्जेंटीना में शो की शूटिंग के दौरान उनकी दोस्ती गहरी हुई और बाद में ‘बिग बॉस 14’ में अली के वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने के बाद उनका रिश्ता खुलकर सामने आया। शो में ही अली ने जैस्मीन से अपने प्यार का इजहार किया था और तब से दोनों एक-दूसरे के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed