फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun Viral Video Actor Denies To Remove Mask On Airport To CISF Office Netizens Called Him Arrogant

Allu Arjun: एयरपोर्ट पर अल्लू अर्जुन की सीआईएसएफ अफसरों से बहस, लोगों ने एक्टर को बताया घमंडी; वीडियो वायरल

Sun, 10 Aug 2025 02:36 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 10 Aug 2025 02:36 PM IST
सार

Allu Arjun Viral Video: पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर अल्लू अर्जुन अब लोगों के निशाने पर आ गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Allu Arjun Viral Video Actor Denies To Remove Mask On Airport To CISF Office Netizens Called Him Arrogant
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन के एयरपोर्ट की एंट्री पर सीआईएसएफ ऑफिसर से किए गए व्यवहार को लेकर वो लोगों के निशाने पर आ गए। अब उन्हें उनके इस व्यवहार को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें घमंडी बता रहे हैं। जानिए अल्लू अर्जुन ने आखिर ऐसा क्या किया।

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने की सीआईएसएफ ऑफिसर से बहस
अल्लू अर्जुन का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में अल्लू अर्जुन मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते हैं। इस दौरान एंट्री से पहले सीआईएसएफ ऑफिसर अभिनेता से उनके पासपोर्ट में लगी फोटो का मिलान करने के लिए उनसे मास्क हटाने और चेहरा दिखाने के लिए कहते हैं। लेकिन वीडियो में ऐसा दिखता है कि एक्टर ऐसा करने से इंकार करते हैं और सीआईएसएफ ऑफिसर से बहस करते नजर आते हैं।

विज्ञापन

 

अल्लू अर्जुन ने सुरक्षा जांच में चेहरा दिखाने से किया इंकार
वायरल वीडियो में अल्लू अर्जुन को टी-शर्ट और ट्रैकसूट पहने एयरपोर्ट पहुंचते हुए देखा जा सकता है। सुरक्षा जांच के दौरान उन्होंने एंट्री गेट पर सीआईएसएफ कर्मियों को अपना पहचान पत्र दिखाया और तभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सीआईएसएफ कर्मियों ने अभिनेता से अपना मास्क उतारने और अपना चेहरा दिखाने को कहा।

लेकिन एक्टर को यह बात रास नहीं आई और वो सीआईएसएफ कर्मियों से कुछ बहस करते नजर आए। उनकी टीम के एक सदस्य ने भी बीच-बचाव किया, लेकिन अधिकारी प्रोटोकॉल का पालन करने पर अड़े रहे। इसके बाद अल्लू अर्जुन अपना मास्क थोड़ा उतारकर गार्ड को अपना चेहरा दिखाते हैं फिर ही उन्हें अंदर जाने दिया जाता है।

लोगों ने अल्लू अर्जुन को किया ट्रोल
इस वीडियो के सामने आने के बाद अल्लू अर्जुन लोगों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को लेकर उनकी आलोचना करना शुरू कर दी। कुछ ने उन्हें घमंडी तक बता डाला। वहीं कुछ यूजर्स ने अल्लू अर्जुन को फिर से गिरफ्तार करने तक की मांग कर डाली।







इस वायरल वीडियो पर कई यूजर्स का कहना है कि नियम सबके लिए एक से ही होने चाहिए। लोगों ने सीआईएसएफ अफसर की इस काम के लिए तारीफ भी की। एक यूजर ने कहा कि ‘अपना पूरा चेहरा दिखाओ यार, इतना घमंड क्यों?’



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed