फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun trolled for not taking selfie with fan users reacted and sad its a bad attitude

Allu Arjun: प्रशंसक के साथ सेल्फी ना लेने पर ट्रोल हुए अल्लू अर्जुन, यूजर बोले- ‘एटीट्यूड लेकर क्या होगा?’

Sat, 03 May 2025 12:04 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 03 May 2025 12:04 PM IST
सार

Allu Arjun Trolled: अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा गया कि अभिनेता अपने एक प्रशंसक को सेल्फी के लिए मना करते हुए नजर आए। इसके बाद से नेटिजन्स ने उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी।
 

विज्ञापन
Allu Arjun trolled for not taking selfie with fan users reacted and sad its a bad attitude
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता अल्लू अर्जुन एक प्रशंसक के साथ सेल्फी लेने से इनकार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद यूजर्स ने उनके इस रवैये के लिए अभिनेता की आलोचना करनी शुरू कर दी। पढ़ते हैं विस्तार से…
विज्ञापन


प्रशंसक के साथ नहीं ली सेल्फी
दरअसल, शुक्रवार को अल्लू अर्जुन ‘वेव्स 2025’ में हिस्सा लेने के लिए मुंबई पहुंचे थे। इस दौरान जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकले उनके एक प्रशंसक ने उनके सेल्फी के लिए अनुरोध किया। हालांकि, अभिनेता उसके साथ फोटो लेने के लिए नहीं रुके। बल्कि उसके कंधे पर हाथ थपथपाते हुए चले गए। उनके सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा भी फैन को हटने का इशारा करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



यह खबर भी पढ़ें: Rakesh Roshan: इस फिल्म का एलान करते समय रो पड़े थे राकेश रोशन, सुनैना बोलीं- मैं भी अपने आंसू नहीं रोक पाई

यूजर्स ने दिया रिएक्शन
अभिनेता का यह रवैया सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। वह कमेंट बॉक्स में तरह-तरह के रिएक्शन देने लग गए। कुछ नेटिजन्स ने अभिनेता पर विनम्रता की कमी का आरोप लगाया। वहीं, अभिनेता के फैंस उनका बचाव करते हुए भी नजर आए। एक यूजर ने लिखा, ‘अल्लू अर्जुन का खराब एटिट्यूड।’ एक और ने लिखा, ‘मेरे प्रशंसक मेरी सेना हैं... सिर्फ शब्द हैं। एक तस्वीर के लिए पांच सेकंड लगते हैं, लेकिन यह इस तरह खत्म हो जाता है, केवल फिल्म प्रमोशन के समय है, उन्हें लोगों के प्यार की जरूरत है।’ एक और ने लिखा, ‘हीरो की पूजा करना इस देश की सबसे बड़ी गलती है।’ ‘पब्लिक के लिए कुछ लोग हीरो बनते हैं और फिर पब्लिक को ही इग्नोर करते हैं।’ एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘एटीट्यूड लेकर क्या होगा सर जी? एक दिन तो मिलना मिट्टी में ही है।’








यह खबर भी पढ़ें: Hania Amir: क्या हानिया आमिर के पाकिस्तानी सीरियल ऑनलाइन अब भी देखे जा सकते हैं? यूजर्स ने किया रिएक्ट

अल्लू अर्जुन का वर्क फ्रंट
अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह निर्देशक एटली के साथ उनकी आगामी फिल्म AA22xA6 में नजर आएंगे। यह अभिनेता की 22वीं फिल्म होगी। हालांकि, इसके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed