फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hania Amir Pakistani Serials Sold online for Rs 25 Social Media Users React

Hania Amir: क्या हानिया आमिर के पाकिस्तानी सीरियल ऑनलाइन अब भी देखे जा सकते हैं? यूजर्स ने किया रिएक्ट

Sat, 03 May 2025 11:26 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 03 May 2025 11:26 AM IST
सार

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की फैन फॉलोइंग भारत में भी अच्छी-खासी है। जब से उनका सोशल मीडिया अकाउंट, सीरियल भारत में बैन हुए, भारतीय फैंस दुखी हैं। इतना होने के बावजूद भी सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फैंस हानिया के सीरियल, फोटो आसानी से देख सकते हैं? बस इसके लिए एक तय रकम चुकानी होगी। 

विज्ञापन
Hania Amir Pakistani Serials Sold online for Rs 25 Social Media Users React
हानिया आमिर - फोटो : इंस्टाग्राम@haniaheheofficial

विस्तार

पिछले दिनों भारत सरकार ने पाकिस्तानी आर्टिस्ट के सोशल मीडिया अकाउंट और सीरियल देश में बैन कर दिए। यह फैसला कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया। जिन पाकिस्तानी आर्टिस्ट के सोशल मीडिया अकाउंट यहां बैन हुए, उनमें हानिया आमिर भी शामिल हैं। इस बात से उनके भारतीय फैंस काफी दुखी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर यह चर्चा देखी गई कि हानिया के सीरियल, फोटो बेचे जा रहे हैं। जानिए, क्या है, इस खबर की सच्चाई। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Hania Aamir: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा एक्शन, हानिया आमिर समेत कई पाकिस्तानी सेलेब्स के अकाउंट बैन 
विज्ञापन

25 रुपये में मिल रहे सीरियल के एपिसोड 
हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हुई जिसमें आवेश नाम के व्यक्ति ने लिखा था, ‘हानिया आमिर के सीरियल, फोटो चाहिए तो संपर्क करें, सिर्फ 25 रुपये में एक एपिसोड।’ जैसे ही इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की नजर पड़ी तो सबने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। कुछ यूजर्स का कहना था कि टेलीग्राम चैनल पर ये सब फ्री में मिल जाएगा, 25 रुपये क्यों देने हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ये बिजनेस करने का अच्छा आइडिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Hania Amir: PAK सेना के खिलाफ एक्शन वाली फर्जी पोस्ट से घिरीं हानिया; सफाई में भी जहर उगलने से बाज नहीं आईं 

हानिया ने पहलगाम पर जताया दुख
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दुख जताया था। सोशल मीडिया भारत में बैन होने से पहले एक्ट्रेस ने एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, ‘यह एक बेहद इमोशनल, सेंसिटिव टाइम है। आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष और पीड़ित लोगों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। इस तरह के दर्द पर पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए।’ पिछले दिनों के नाम से पोस्ट भी वायरल हुआ, जिसमें पहलगाम हमले का दोषी हानिया ने पाकिस्तान के आर्मी जनरल हो बता दिया था, बाद में यह पोस्ट पूरी तरह से फेक निकली थी। इस बारे में हानिया ने कहा था कि ये पोस्ट बिल्कुल ही मनगढ़त है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed