फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun Arrest telugu star nani extends support to pushpa 2 actor says One Person Is Not Responsible

Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन के समर्थन में आए तेलुगु अभिनेता नानी, कहा- इसके लिए एक इंसान जिम्मेदार नहीं है

Fri, 13 Dec 2024 06:26 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 13 Dec 2024 06:26 PM IST
सार

Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद तेलुगु अभिनेता नानी  उनके समर्थन में उतरे हैं। इस घटना पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 

विज्ञापन
Allu Arjun Arrest telugu star nani extends support to pushpa 2 actor says One Person Is Not Responsible
मेघना गुलजार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद कई अभिनेता उनके समर्थन में उतर रहे हैं। अब तेलुगु अभिनेता नानी, अल्लू अर्जुन के समर्थन में सामने आए हैं। अभिनेता ने गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी को इस घटना से सीख लेनी चाहिए और भविष्य में अधिक सावधान रहना चाहिए।

विज्ञापन

नानी ने क्या कहा?
अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अभिनेता नानी ने एक पोस्ट करते हुए लिखा, "काश, सिनेमा से जुड़े लोगों से जुड़ी किसी भी चीज में सरकारी अधिकारी और मीडिया जिस तरह का उत्साह दिखाते हैं, वैसा ही उत्साह आम नागरिकों के लिए भी होता। हम एक बेहतर समाज में रहते।" अभिनेता ने आगे लिखा, "वह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और यह दिल तोड़ने वाली थी। हम सभी को इस आपदा से सीख लेनी चाहिए और इसके बाद और अधिक सावधान रहना चाहिए तथा यह सुनिश्चित करने के लिए उपाय करने चाहिए कि यह फिर न हो। हम सभी इसके लिए जिम्मेदार हैं। इसके लिए एक व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है।" 
विज्ञापन

Allu Arjun: ‘कॉफी खत्म करके चलूंगा, आप मेरे बेडरूम…’ जानिए पुलिस अरेस्ट करने पहुंची तो क्या बोले अल्लू अर्जुन
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुण धवन ने भी लिया पक्ष
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन भी अल्लू अर्जुन के समर्थन में सामने आए और कहा कि अभिनेता को हर चीज के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता। जयपुर में ‘बेबी जॉन’ के प्रचार में, वरुण ने कहा, "सुरक्षा प्रोटोकॉल ऐसी चीज नहीं है जिसे कोई अभिनेता खुद पर ले सकता है। हम अपने आस-पास के लोगों को बता सकते हैं।" अभिनेता ने संध्या थिएटर में हुए हादसे को दुखद भी बताया। 


अल्लू अर्जुन ने 25 लाख रुपये देने का किया वादा
4 दिसंबर को ‘पुष्पा 2: द रूल’ की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद अल्लू अर्जुन और उनकी टीम पर मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन ने घटना पर शोक और दुख जताया था। उन्होंने कहा था, "संध्या थिएटर में हुई दुखद घटना से मैं बहुत दुखी हूं। इस अकल्पनीय कठिन समय में मैं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलूंगा।” अभिनेता ने आगे कहा,"हम आपको बताना चाहते हैं कि हम आपके साथ हैं। मैं 25 लाख रुपये की राशि दान करना चाहता हूं। यह उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक सद्भावनापूर्ण कदम है।"
Allu Arjun: क्यों हुई अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी, सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed