फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alice In Borderland Season 3 Released On Netflix All Episodes Out Know About Character Story And Everything

Alice In Borderland Season 3: आ गया जापानी साइंस-फिक्शन सीरीज का तीसरा सीजन, एक साथ रिलीज हुए सभी एपिसोड

Thu, 25 Sep 2025 04:20 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 25 Sep 2025 04:20 PM IST
सार

Alice In Borderland Season 3 Total Episodes: जापानी सीरीज ‘एलिस इन बॉर्डरलैंड’ के नए सीजन का इंतजार कर रहे फैंस का अब इंतजार पूरा हो गया है। ‘एलिस इन बॉर्डरलैंड’ सीजन 3 रिलीज हो गया है।

विज्ञापन
Alice In Borderland Season 3 Released On Netflix All Episodes Out Know About Character Story And Everything
एलिस इन बॉर्डरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय जापानी सीरीज ‘एलिस इन बॉर्डरलैंड’ का तीसरा सीजन आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। इस सीरीज का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब लगभग तीन साल बाद सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज हुआ है। 

विज्ञापन

एकसाथ रिलीज होंगे सभी एपिसोड
फैंस के लिए सबसे ज्यादा खुशी की बात ये है कि इस हिट जापानी साइंस-फिक्शन सीरीज के सभी एपिसोड एकसाथ रिलीज हुए हैं। यानी आज से सारे एपिसोड नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं। अब फैंस को इस शो के अलग-अलग एपिसोड के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस सीजन में कुछ छह एपिसोड हैं।

विज्ञापन

2022 में रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ था शो
दिसंबर 2022 में रिलीज होने वाली इस सीरीज का दूसरा सीजन एक रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ था। जब उसागी (ताओ त्सुचिया) और अरिसु (केंटो यामाज़ाकी) किसी तरह वास्तविक दुनिया में वापस आने में कामयाब रहे। जहां दोनों अपने भविष्य को लेकर खुश दिख रहे थे, वहीं कैमरा एक जोकर कार्ड की ओर घूम गया। रिपोर्ट के अनुसार, सीजन 3 में वे शादीशुदा हैं और खेलों की उनकी यादें मिट चुकी हैं। लेकिन अंततः उन्हें वापस उस भयावह दुनिया में ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े ने शाहरुख-गौरी पर लगाया छवि खराब करने का आरोप, खटकाया दिल्ली HC का दरवाजा

समय के साथ आगे बढ़ेगी सीरीज की कहानी
‘एलिस इन बॉर्डरलैंड’ हारो असो के इसी नाम के मांगा (कॉमिक्स) पर आधारित है। चूंकि दूसरा सीजन मांगा की कहानी के साथ समाप्त होता है, इसलिए निर्देशक शिंसुके सातो और उनकी टीम ने सीरीज के तीसरे सीजन के लिए स्क्रिप्ट से हटकर काम किया है। नए सीजन की कहानी समय के साथ आगे बढ़ेगी क्योंकि दोनों सितारे, उसागी और अरिसु, अब खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन उन्हें बॉर्डरलैंड में फिर से कदम रखने में ज्यादा समय नहीं लगता, क्योंकि अरिसु, उसागी को बचाने के लिए उसका पीछा करेगी। इसका मतलब है कि यह जानलेवा खेल एक बार फिर शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed