फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sameer Wankhede Filed A Case Against Red Chillies And Gauri Khan For Portraying Badly In Aryan Khan Series

Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े ने शाहरुख-गौरी पर लगाया छवि खराब करने का आरोप, खटकाया दिल्ली HC का दरवाजा

Thu, 25 Sep 2025 03:17 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 25 Sep 2025 03:17 PM IST
सार

Sameer Wankhede Defamation Case: समीर वानखेड़े ने रेड चिलीज और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पर केस दर्ज कराया है। जानिए उन्होंने क्या आरोप लगाए हैं?

विज्ञापन
Sameer Wankhede Filed A Case Against Red Chillies And Gauri Khan For Portraying Badly In Aryan Khan Series
शाहरुख खान, गौरी खान और समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनसीबी के पूर्व अफसर समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के स्वामित्व वाली रेड चिलीज और गौरी खान पर दिल्ली हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया है। समीर वानखेड़े ने आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनकी छवि को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


छवि को नुकसान पहुंचाने की कही बात
समीर वानखेड़े एनसीबी मुंबई के जोनल निदेशक रहे हैं। रेड चिलीज शाहरुख खान और गौरी खान की स्वामित्व वाली कंपनी है। समीर ने रेड चिलीज के साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अन्य के खिलाफ भी दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि रेड चिलीज की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में झूठी, दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक सामग्री है, जिसका उद्देश्य उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का निर्देशन आर्यन खान ने किया है। ये सीरीज हाल ही में रिलीज हुई है और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। साथ ही उन्होंने शो की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने का निर्देश देने की भी मांग की है। उम्मीद है कि दिल्ली हाईकोर्ट जल्द ही इस मामले में सुनवाई कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में लगाए गंभीर आरोप
अपने मुकदमे में समीर वानखेड़े ने प्रोडक्शन हाउस, नेटफ्लिक्स और अन्य के खिलाफ स्थायी और अनिवार्य राहत निषेधाज्ञा, घोषणा और हर्जाने के रूप में राहत मांगी है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह आर्यन खान के निर्देशन में बने पहले शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में एक झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानि करने वाले वीडियो से वह आहत हैं। उन्होंने याचिका में दावा किया कि यह सीरीज नशीली दवाओं के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों को गलत व अपमानजनक तरीके से दिखाती है। इससे लोगों में इन संस्थानों के प्रति विश्वास कम होता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह सीरीज जानबूझकर समीर वानखेड़े की प्रतिष्ठा को रंग-बिरंगे और गलत तरीके से खराब करने के इरादे से तैयार की गई है। खासकर तब जब उनसे और आर्यन खान से जुड़ी कार्यवाही बॉम्बे हाईकोर्ट और मुंबई के एनडीपीएस विशेष न्यायालय में चल रही है।


यह खबर भी पढ़ेंः National Film Award: ‘कई साल की मेहनत का नतीजा है’, गौरी ने किया पोस्ट; सुहाना-आर्यन ने शाहरुख को दी बधाई

कैंसर रोगियों के इलाज के लिए मांगा 2 करोड़ का हर्जाना
शो के एक सीन जिसमें एक कैरेक्टर 'सत्यमेव जयते' का पाठ करने के बाद अश्लील इशारा करता है, मुकदमे में दावा किया गया है कि यह राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के प्रावधानों का उल्लंघन है, जिसके लिए कानून के तहत सजा का प्रावधान है। इसके अलावा भी समीर वानखेड़े ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर कई अन्य आरोप लगाए हैं। क्योंकि यह अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री के उपयोग करके राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। अपने मुकदमे में समीर वानखेड़े ने कैंसर रोगियों के इलाज के लिए टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को दान करने के लिए 2 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में था संंबंधित सीन
आर्यन खान के हालिया रिलीज शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में एक एपिसोड में एनसीबी के पूर्व अफसर समीर वानखेड़े पर तंज कसा गया था। समीर वानखेड़े क्रूज पार्टी मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले एनसीबी अफसर हैं। सीरीज में समीर वानखेड़े की तरह ही दिखने वाला एक किरदार था, जिसकी भूमिका भी एनसीबी अफसर की ही थी। सीरीज में दिखाया गया कि एनसीबी अफसर बॉलीवुड की पार्टी में रेड डालने पहुंचता है। इस अफसर के हाव-भा और शकल काफी हद तक समीर वानखेड़े से मिलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed