{"_id":"6707be592dfa4795bf048611","slug":"alia-bhatt-movie-jigra-seems-in-trouble-divya-khossla-pr-team-made-allegations-to-stole-the-script-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jigra: विवादों में घिरी आलिया की फिल्म 'जिगरा, दिव्या खोसला कुमार की टीम ने लगाया कहानी चोरी करने का आरोप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jigra: विवादों में घिरी आलिया की फिल्म 'जिगरा, दिव्या खोसला कुमार की टीम ने लगाया कहानी चोरी करने का आरोप
Thu, 10 Oct 2024 05:16 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:16 PM IST
सार
आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म 'जिगरा' आगामी शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म पर दिव्या खोसला की टीम ने फिल्म की कहानी चोरी करने का आरोप लगाया है, जिससे फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है।
विज्ञापन
दिव्या-आलिया-वेदांग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शुक्रवार का आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा रिलीज होने वाली है। फिल्म भाई और बहन के रिश्ते पर आधारित एक भावनात्मक रूप से बेहद गहन फिल्म होने वाली है। हालांकि, रिलीज से एक दिन पहले फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है। अभिनेत्री दिव्या खोसला की पीआर टीम ने एक नोट साझा करते हुए आरोप लगाया कि आलिया ने उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट चुराई और वसन बाला तथा धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर कुछ बदलाव करते हुए उसे जिगरा के रूप में सामने लाए हैं।
विज्ञापन
'जिगरा' पर 'सावी' की कहानी चुराने का आरोप
दिव्या खोसला की टीम की तरफ से जारी किए गए नोट में कहा गया है कि असल में 'जिगरा' उनकी फिल्म 'सावी' की चोरी की गई कहानी पर आधारित है। नोट में कहा गया है कि मुकेश भट्ट ने द नेक्स्ट थ्री डेज के अधिकार 4 करोड़ में खरीदे थे। उस समय दोनों भट्ट भाई साथ थे और आलिया को इस बारे में पता था। भट्ट भाइयों के अलग होने के बाद आलिया ने अपने चाचा की परवाह किए बिना स्क्रीनप्ले दूसरे प्रोडक्शन हाउस को दे दिया, जो इस वजह से राइट्स पर खर्च किए गए सारे पैसे खो देंगे।
विज्ञापन
Singham Again: दिल्ली की लव कुश 'रामलीला' बनेगी और भी खास, रावण दहन करेगी 'सिंघम अगेन' की टीम
विज्ञापन
पति-पत्नी वाले एंगल को भाई-बहन के एंगल से बदलने का आरोप
इसमें आगे कहा गया कि मुकेश भट्ट, दिव्या खोसला को मुख्य भूमिका में लेकर फिल्म बना रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि आलिया ने जेल ब्रेक की कहानी पर आधारित उसी फिल्म की घोषणा की है, जिसमें पति-पत्नी के एंगल को भाई-बहन के एंगल में बदल दिया गया है। नोट में कहा गया,"आलिया खुद को देश की सबसे बड़ी अभिनेत्री कहती हैं, लेकिन अपने 72 वर्षीय चाचा को धोखा देने से पहले नहीं सोचतीं।"बता दें कि सावी कुछ समय पहले रिलीज हुई है, जबकि जिगरा जल्द ही रिलीज होगी।
Bigg Boss 18: बिग बॉस ने लगाई हेमा शर्मा को फटकार, गुणरत्न सदावर्ते ने किया शो में चौंकाने वाला खुलासा
11 अक्तूबर को रिलीज होगी फिल्म
बात करें फिल्म की, तो ये 11 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में भाई-बहन के भावनात्मक रिश्ते को दिखाया गया है। फिल्म की पटकथा वासन ने देबाशीष इरेंगबाम के साथ मिलकर लिखी है। वहीं, वायकॉम18 स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सोमेन मिश्रा ने किया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी फिल्म, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से भिड़ेगी।
Dussehra 2024 Films: एक्शन से लेकर रोमांस तक... इस दशहरा यह फिल्में बनाएंगी आपके त्योहार को और खास