फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Delhi Luv Kush Ramleela will become special Singham Again team will burn the effigy of Ravana dussehra

Singham Again: दिल्ली की लव कुश 'रामलीला' बनेगी और भी खास, रावण दहन करेगी 'सिंघम अगेन' की टीम

Thu, 10 Oct 2024 04:36 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Oct 2024 04:36 PM IST
सार

इस साल दिल्ली की रामलीला और भी खास होने वाली है। दिल्ली की लव कुश रामलीला में इस साल फिल्म 'सिंघम अगेन' की टीम रावण दहन के लिए पहुंचेगी। इस बार दिल्ली की रामलीला में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रोहित शेट्टी को रावण दहन के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Delhi Luv Kush Ramleela will become special Singham Again team will burn the effigy of Ravana dussehra
सिंघम अगेन ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मां दुर्गा की उपासना के लिहाज से खास नवरात्रि का त्योहार अब अपने समापन पर है। नवरात्रि का समापन दशहरा त्योहार के साथ होता है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक को दशहरे के रूप में मनाया जाता है। इस साल दशहरा कुछ अलग और खास होने वाला है। दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में होने वाले रावण दहन में 'सिंघम अगेन' की टीम पहुंचने वाली है।
विज्ञापन

Delhi Luv Kush Ramleela will become special Singham Again team will burn the effigy of Ravana dussehra
रोहित शेट्टी, सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लव कुश रामलीला में पहुंचेगी सिंघम अगेन की टीम
इस साल दिल्ली की लव कुश रामलीला में सिंघम अगेन के सितारों को रावण दहन के लिए बुलाया गया है। खास बात है कि इस आमंत्रण को मेकर्स ने स्वीकार कर लिया है। 12 अक्तूबर को रावण दहन के कार्यक्रम ये टीम शामिल होगी। खबरों की मानें तो रावण दहन के लिए अजय देवगन, करीना कपूर खान, रोहित शेट्टी पहुंचने वाले हैं।

Rekha: 'मैंने खुद को आजादी देकर सबसे बड़ा उपहार दिया है', अकेले रहने के फैसले को लेकर रेखा ने कही थी ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Luv Kush Ramleela will become special Singham Again team will burn the effigy of Ravana dussehra
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि सिंघम अगेन इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सिंघम अगेन की बात करें तो यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का मुकाबला कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से होगा। उनकी इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।

Amitabh Bachchan: अभिनय ही नहीं संगीत में भी माहिर हैं बिग बी, 'कल्कि 2898 एडी' समेत कई फिल्मों में गाया गाना

विज्ञापन

Delhi Luv Kush Ramleela will become special Singham Again team will burn the effigy of Ravana dussehra
करीना कपूर-सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर लांन्च में दिखे थे सितारे
सिंघम अगेन फिल्म के ट्रेलर लांन्च में फिल्म के सभी सितारे नजर आए। इस इवेंट में बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह अपनी एनर्जी में नजर आए थे। इसके अलावा 'सिंघम अगेन' के निर्देशक रोहित शेट्टी भी नजर आए। टाइगर श्रॉफ भी इस इवेंट में पहुंचे थे। टाइगर श्रॉफ फिल्म में एसीपी सत्या के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में करीना कपूर, अक्षय कुमार अपने दमदार एक्शन में दिखाई देने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed