फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ali Fazal reveal truth behind pictures with Baz Luhrmann Blake Lively Deadpool and Wolverine star Hugh Jackma

Ali Fazal: हॉलीवुड सितारों संग वायरल फोटोशूट की अली फजल ने बताई सच्चाई, दिया अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का संकेत?

Fri, 09 Aug 2024 01:13 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 09 Aug 2024 01:13 PM IST
सार

अली फजल कई मौकों पर अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। हाल में ही उनकी ह्यू जैकमैन समेत अन्य हॉलीवुड सितारों के साथ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसपर अभिनेता ने जानकारी दी है। 
 

विज्ञापन
Ali Fazal reveal truth behind pictures with Baz Luhrmann Blake Lively Deadpool and Wolverine star Hugh Jackma
अली फजल- ह्यू जैकमैन - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9

विस्तार

अली फजल हाल में ही 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन में नजर आए हैं। उन्हें गुड्डू पंडित के किरदार में काफी पसंद भी किया जाता रहा है। इस बीच अभिनेता एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। बीते कुछ समय से उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही थीं, जिनमें वह बड़े हॉलीवुड सितारों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने आज, यानी शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह बाज लुहरमन, ब्लेक लाइवली और 'डेडपूल और वूल्वरिन' अभिनेता  ह्यू जैकमैन के साथ नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

Ali Fazal reveal truth behind pictures with Baz Luhrmann Blake Lively Deadpool and Wolverine star Hugh Jackma
अली फजल, बाज लुहरमन, ब्लेक लाइवली,ह्यू जैकमैन - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9

अली फजल ने हिंदी फिल्मों के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बतौर कलाकार अपनी पहचान पुख्ता करने में लगातार जुटे हुए हैं। ऑस्कर नामांकित निर्देशकों के साथ काम करने से लेकर हॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम करने तक, उन्होंने इस दिशा में काफी कुछ हासिल भी किया है। अब अली ने इस वायरल फोटोशूट की सच्चाई बताते हुए कहा कि वह लॉस एंजिल्स में एक गुप्त प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे, इस दौरान उन्हें  बाज लुहरमन का कॉल आया और वह मना नहीं कर सके। अभिनेता ने कहा, "जब बाज कॉल करते हैं, तो जाना ही पड़ता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

Ali Fazal reveal truth behind pictures with Baz Luhrmann Blake Lively Deadpool and Wolverine star Hugh Jackma
बाज लुहरमन, ब्लेक लाइवली,ह्यू जैकमैन,अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9

अभिनेता ने इस फोटोशूट के पीछे की कहानी साझा करते हुए लॉस एंजिल्स से अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का संकेत दिया है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा करते हुए उन्होंने लिखा, "ठीक है, मैं जिज्ञासाओं पर विराम लगा देता हूं - हां, यह मैं ही हूं, जो पूरी तरह से राजसी वेशभूषा में बाज लुहरमन के हिचकॉकियन हूडुनिट कैसीनो में घुस रहा हूं और इस खूबसूरत कलाकारों के लिए मैं क्या ही कह सकता हूं। मैं बाज के लिए कुछ भी कर सकता हूं, मैं लॉस एंजिल्स में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहा था, जब मुझे उनका कॉल आया।"
Don 3: 'डॉन 3' में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह ही क्यों, निर्देशक फरहान अख्तर ने बताई वजह

विज्ञापन

Ali Fazal reveal truth behind pictures with Baz Luhrmann Blake Lively Deadpool and Wolverine star Hugh Jackma
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9

अली ने आगे लिखा," मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं कि यह तीसरी बार था, जब अन्ना विंटोर, जिनका मैं कभी भी पर्याप्त धन्यवाद नहीं कर सकता, वो मुझे मेरे अमेरिकन वोग आउटिंग के लिए बाहर ले कर गईं। हम विमान में चढ़े और काफी मजे किए। इस दौरान बाज ने फिल्मी सीन्स की तरह ही इसकी शूटिंग की, इसलिए एक तरह से उनके साथ काम करने का मेरा सपना सच हो रहा है।  हमने बजाया। यह एक शॉट था, और बाज के आने के बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि उन्होंने पूरे सीन की तरह शूटिंग की, इसलिए उनके साथ काम करने का मेरा सपना सच हो रहा है।"
Vikram Bhatt: आलिया संग काम करने पर बोले विक्रम भट्ट, "मुझे नहीं लगता उन्हें मेरी फिल्मों में है दिलचस्पी'

Ali Fazal reveal truth behind pictures with Baz Luhrmann Blake Lively Deadpool and Wolverine star Hugh Jackma
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9

इस दौरान उन्होंने ब्लेक लाइवली के लिए लिखा, "आप एक रॉकस्टार हैं, मुझे उम्मीद है कि हम आगे फिर कभी जरूर मिलेंगे।" इसके साथ ही उन्होंने हालिया रिलीज फिल्म 'डेडपूल और वूल्वरीन' के अभिनेता ह्यू जैकमैन से मिलने पर भी खुशी जताई। इसके साथ ही अभिनेता ने स्टाइलिंग पर उनके दिए सुझावों को मानने के लिए माइकल फिलोज का भी धन्यवाद किया। अली फजल ने जानकारी देते हुए लिखा कि वो मशहूर भारतीय डिजाइनर सब्यासाची की ड्रेस रॉयल शेरवानी बंद गला पहने नजर आ रहे हैं। 


Son Of Sardar 2: जानिए कब संजय दत्त करेंगे ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग, रवि किशन का रोल मिला संजय मिश्रा को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed