Samuk: नया जॉनर, नया किरदार और नया चैलेंज..., साई-फाई फिल्म 'समुक' में धमाका करेंगे अक्षय कुमार, शूटिंग शुरू
Akshay Kumar Sci-Fi Thriller Samuk: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'हैवान' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी एक और फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जो एलियन थ्रिलर होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'हैवान' अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले खिलाड़ी के फैंस के लिए एक और दिलचस्प खबर है। अक्षय कुमार साई-फाई फिल्म में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग आज सोमवार शुरू हो गई है। इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं।
भारत की पहली सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर में दिखेंगे अक्षय
अक्षय कुमार की साई-फाई एलियन थ्रिलर का टाइटल 'समुक' है। इसका आधिकारिक एलान हो चुका है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने किरदार की पहली झलक साझा करते हुए जानकारी दी है कि शूटिंग शुरू हो चुकी है।
- अक्षय कुमार सूट-बूट और टाई पहने फिल्म का क्लैपबोर्ड लिए नजर आ रहे हैं।
- अक्षय कुमार ने कैप्शन लिखा है, 'नया जॉनर। नया किरदार। नई चुनौती। विवान आहूजा ड्यूटी के लिए तैयार'।
- आगे लिखा है, 'फिल्म 'समुक' की शूटिंग आज से शुरू।
- विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित यह भारत की पहली सर्वाइवल एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी।
कौन करेगा निर्देशन?
- फिल्म 'समुक' के निर्देशन की कमान कनिष्क वर्मा ने संभाली है।
- शीन ए शाह द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म को व्यापक स्तर पर बनाया जा रहा है। यह पैन इंडिया स्तर पर रिलीज की जाएगी।
- इस फिल्म में एक इंटरनेशनल क्रिएचर और स्टंट टीम को साथ लाया गया है।
- फिल्म की तैयारी बीते दो साल से चल रही थीं।
- फिल्म के लिए कनिष्क वर्मा और विपुल अमृतलाल शाह ने एक ऐसी दुनिया रची है, जो मिलिट्री रियलिज्म, सर्वाइवल हॉरर और एलियन माइथोलॉजी को मिलाती है।
क्या बोले विपुल अमृतलाल शाह?
फिल्म के बारे में बात करते हुए विपुल अमृतलाल शाह ने कहा, '13 साल के लंबे अंतराल के बाद आज अक्षय कुमार के साथ एक नई यात्रा शुरू करना हम सभी के लिए बेहद खुशी और गर्व का पल है। अक्षय के साथ हर बार कुछ बेहतर और बड़ा करने की चाहत ही हमारी इस यात्रा की खासियत रही है। हमने खुद को आगे बढ़ाने और बेहतर काम करने के लिए कई बार एक-दूसरे को चुनौती दी है। इस बार यह चुनौती पहले से कहीं ज्यादा बड़ी हैं। मुझे उम्मीद है कि हम मिलकर कुछ ऐसा बनाएंगे जिसे लोग बहुत पसंद करेंगे।