फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akriti Aggarwal Breaks Silence On Cheating Story With Prithwi Shaw Says We Are Still Together

‘हम अब भी साथ हैं’, चीटिंग की स्टोरी पर आकृति अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी; किया असल वजह का खुलासा

Mon, 06 Jul 2026 11:46 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 06 Jul 2026 11:46 PM IST
सार

Akriti Agarwal: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रही चीटिंग की अफवाहों पर सफाई दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Akriti Aggarwal Breaks Silence On Cheating Story With Prithwi Shaw Says We Are Still Together
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @akritiagarwal7

विस्तार

दरअसल, सोमवार को आकृति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ पोस्ट किए थे, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि उनके और पृथ्वी के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं है। लेकिन अब आकृति ने साफ किया है कि उनकी पोस्ट का मतलब कुछ और था और लोग गलत समझ बैठे।

विज्ञापन

आकृति ने किया सच का खुलासा 
आकृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं बस एक बात साफ करना चाहती हूं। मैंने कहीं भी अपने मंगेतर का नाम नहीं लिया था, ना ही यह कहा था कि हमारी सगाई टूट गई है या हम अलग हो गए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई लोगों ने इसे उनके बारे में मान लिया। हम दोनों साथ में खुश हैं, अब भी सगाई में हैं और सब ठीक है।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा, ‘इससे मुझे यह भी समझ आया कि एक पब्लिक फिगर की छवि और प्रतिष्ठा को सिर्फ अंदाजों के आधार पर कितना जल्दी नुकसान पहुंच सकता है। एक पोस्ट, जिसमें कोई नाम या संदर्भ नहीं हो, लोग उससे भी गलत निष्कर्ष निकाल लेते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Akriti Aggarwal Breaks Silence On Cheating Story With Prithwi Shaw Says We Are Still Together
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @akritiagarwal7

इसलिए तोड़ी चुप्पी 
आकृति ने कहा कि वह यह सफाई देना नहीं चाहती थीं, लेकिन जब उनके पार्टनर की इज्जत पर सवाल उठने लगे तो उन्हें यह कहना जरूरी लगा। उन्होंने कहा, ‘पब्लिक लाइफ में रहने वाले लोगों को अक्सर बिना सच्चाई जाने जज किया जाता है।’

उन्होंने यह भी कहा, ‘यह स्टोरी सिर्फ मेरे करीबी दोस्तों के लिए थी, लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से मेरे पार्टनर की छवि को नुकसान पहुंचा। मैं अभी भी यह नहीं बताना चाहती कि वह पोस्ट किसके बारे में थी, क्योंकि मुझे कर्म पर विश्वास है। सही समय पर भगवान सबको जवाब देंगे।’

क्यों चर्चा में आईं आकृति?
रविवार को आकृति ने एक पोस्ट में लिखा था, ‘मुझे कई बार धोखा मिला, फिर भी मैंने कुछ नहीं कहा। आज भी यकीन नहीं होता कि एक कदम आगे बढ़ाने के बाद…’ इसके साथ उन्होंने यह भी लिखा था, ‘सोशल मीडिया पर जो कुछ उसके बारे में दिख रहा है, सब सच है।’ इसी पोस्ट के बाद लोगों ने अंदाजा लगाया कि वह पृथ्वी शॉ के बारे में बात कर रही हैं।

इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया, जिसमें लिखा था- ‘कई लोगों ने गलत समझा।’

ये भी पढ़ें- ठंडी पड़ी ‘कॉकटेल 2’ की कमाई, वीकएंड के बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ की भी कमाई में गिरावट; जानें सोमवार का कलेक्शन

बता दें कि आकृति और पृथ्वी ने इसी साल मार्च में सगाई की थी। अप्रैल में भी उन्होंने आकृति के साथ तस्वीरें शेयर की थीं और मई में उनके जन्मदिन पर खास पोस्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed