फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajith Kumar sacrificed family time to pursue racing says he will not force kids to act or race

Ajith Kumar: 'उन पर अदाकारी या रेसिंग के लिए दबाव नहीं डालूंगा', बच्चों के करियर को लेकर बोले अजित कुमार

Mon, 29 Sep 2025 08:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 29 Sep 2025 08:51 AM IST
सार

Ajith Kumar Sacrifice: साउथ के मशहूर अभिनेता और रेसर अजित कुमार ने बताया है कि रेसिंग के लिए उन्हें क्या-क्या त्याग करना पड़ा। उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

विज्ञापन
Ajith Kumar sacrificed family time to pursue racing says he will not force kids to act or race
पत्नी और बेटी के साथ अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@ajithkumar.0fficial

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार को अभिनय के साथ-साथ रेसिंग का शौक है। हाल ही में वह स्पेन के बार्सिलोना में रेसिंग में हिस्सा लेने के लिए मौजूद थे। यहां उन्होंने बताया कि उन्होंने मोटोस्पोर्ट्स में अपना करियर बनाने के लिए परिवार के समय का त्याग किया है। उनके मुताबिक उनकी पत्नी ने उनका बहुत साथ दिया है।
विज्ञापन

पत्नी ने अजित का साथ दिया
इंडिया टुडे से बातचीत में तमिल अभिनेता अजित कुमार ने माना कि वह रेसिंग में रुचि रखते हैं। उनकी पत्नी ने उनका बहुत साथ दिया और हर चीज में उनका सपोर्ट किया। उन्होंने कहा 'बहुत सारी चीजें हैं जिनका मेरी पत्नी शालिनी ने ध्यान रखा। अगर वह मेरा साथ नहीं देती तो मैं यह सब नहीं कर पाता। मेरी गैर-मौजूदगी में उन्होंने मेरे घर को देखा, मेरे बच्चों का ख्याल रखा। सिर्फ मैंने ही कुर्बानी नहीं दी। बच्चे मुझे मुश्किल से ही देख पाते हैं। मैं भी उन्हें उतना ही याद करता हूं जितना वे मुझे याद करते हैं। जब आप किसी चीज से बहुत प्यार करते हैं तो उसके लिए कुर्बानी देनी होती है।'

यह खबर भी पढ़ें: Mann Ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी ने किया जुबीन का जिक्र, कहा- 'उनका संगीत पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करेगा'
विज्ञापन
विज्ञापन

Ajith Kumar sacrificed family time to pursue racing says he will not force kids to act or race
अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajithkumar.0fficial
बच्चों पर विचार नहीं थोपना चाहता
अजित कुमार ने बताया कि जब उन्होंने साल 2002 में शालिनी से शादी की तो उन्होंने रेसिंग पर बहुत ध्यान दिया। हर इवेंट में शालिनी उनके साथ थीं। जब बच्चे पैदा हुए तो उन्होंने बच्चों पर ध्यान दिया। अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा 'मेरे बेटे को भी यह बहुत पसंद है। उसने रेसिंग शुरू कर दी है, लेकिन इसे लेकर वह बहुत सीरियस नहीं है। मैं उसे सोचने का वक्त दूंगा कि क्या वह सचमुच इसमें आगे बढ़ना चाहता है। चाहे फिल्में हों या रेसिंग, मैं उन पर अपने विचार थोपना नहीं चाहता।'
विज्ञापन

शालिनी से अजित का रिश्ता
अजित और शालिनी की मुलाकात 1999 में फिल्म 'अमरकलाम' के सेट पर हुई थी। साल 2000 में शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शालिनी ने कई फिल्मों में अभिनय किया है। बच्चों की परवरिश के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। अजित आखिरी बार इसी साल फिल्म 'विदमुयार्ची' और 'गुड बैड अग्ली' में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed