फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajay Devgn recalled his experience working with Mahesh Bhatt zakhm says he is man of his words

Ajay Devgn: अजय देवगन ने शॉवर के दौरान 'जख्म' को किया था साइन, बोले- महेश भट्ट अपने जबान के पक्के हैं

Wed, 24 Jul 2024 04:52 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 24 Jul 2024 04:52 PM IST
सार

अजय देवगन कहते हैं, 'मैं तब नहा रहा था जब फोन की घंटी बजी। वह लैंडलाइन फोन बाथरूम के नजदीक ही था, तो मैंने शॉवर लेना बीच में रोकर फोन को उठाया। उधर से आवाज आई भट्ट साहब आप से बात करना चाहते हैं'। 

विज्ञापन
Ajay Devgn recalled his experience working with Mahesh Bhatt zakhm says he is man of his words
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्द ही उनकी फिल्म 'औरों में कहां दम था' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में तब्बू के साथ अभिनय करते नजर आने वाले हैं। हाल ही अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने महेश भट्ट के संग अपने काम करने के अनुभवों को अपने फैंस के संग साझा किया। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि कैसे बिना पूरी कहानी सुने ही उन्होंने 'जख्म' के लिए हां कर दिया था। 
विज्ञापन


बिना कहानी सुने किया था फिल्म साइन 
अजय देवगन बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट दे चुके हैं। वे जब भी किसी रोल को करते हैं उस किरदार को हमेशा के लिए दर्शकों के दिलों में जिंदा कर देते हैं। पिछले दिनों अपने एक इंटरव्यू के दौरान वे फिल्म 'जख्म' के बारे में बातें करते हुए बोले, 'मैंने जब 'जख्म' साइन किया था तब मैंने उस फिल्म की पूरी कहानी सुनी भी नहीं थी। उन दिनों मोबाईल फोन नहीं होते थे। मैं हैदराबाद में शूटिंग कर रहा था'। 
विज्ञापन


Masaan: 'मसान' की रिलीज के नौ साल पूरे, विक्की कौशल ने खास अंदाज में मनाया जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन


नहाते वक्त 'जख्म' के लिए भरी हामी 
अजय देवगन अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं तब नहा रहा था जब फोन की घंटी बजी। वह लैंडलाइन फोन बाथरूम के नजदीक ही था, तो मैंने शॉवर लेना बीच में रोकर फोन को उठाया। उधर से आवाज आई भट्ट साहब आप से बात करना चाहते हैं। फिर महेश भट्ट फोन पर आए और उन्होंने कहा मैं अपनी आखिरी फिल्म बना रहा हूं। मैं चाहता हूं कि तुम इस फिल्म में काम करो और वे मुझे स्टोरी सुनाने लगे। मैंने बिना पूरी कहानी सुने हुए ही उनसे कहा कि भट्ट साहब मैं आपकी फिल्म करूंगा, बस अभी मैं नहा रहा हूं'। 

Darshan Thoogudeepa: अभिनेता दर्शन की पत्नी ने की उपमुख्यमंत्री से मुलाकात, बेटे की शिक्षा को लेकर हैं चितिंत

शब्दों के पक्के हैं भट्ट साहब 
महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा भट्ट, सोनाली बेंद्रे, अजय देवगन और कुणाल खेमू के संग फिल्म 'जख्म' का निर्माण किया था। यह फिल्म महेश भट्ट की मां के जीवन पर आधारित फिल्म थी। अजय देवगन कहते हैं, 'महेश भट्ट के साथ काम करने का अनुभव बेहद सुखद था। उन्होंने सच में 'जख्म' के बाद किसी और फिल्म को निर्देशित नहीं किया। वे अपनी जबान के पक्के हैं। इस फिल्म में मैंने कहीं कोई एक्टिंग नहीं की है। अगर आप गौर से देखेंगे तो मैं हर दृश्य में सिर्फ मूक दर्शक बनकर देख रहा हूं और फिर भी सभी दृश्य काफी इमोशनल बने हैं। यह भट्ट साहब की खासियत है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed