{"_id":"66a0d8a1424a84720c06ea60","slug":"kannada-actor-and-renukaswamy-murder-case-accused-darshan-wife-vijayalakshmi-meets-deputy-cm-shivakumar-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Darshan Thoogudeepa: अभिनेता दर्शन की पत्नी ने की उपमुख्यमंत्री से मुलाकात, बेटे की शिक्षा को लेकर हैं चितिंत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Darshan Thoogudeepa: अभिनेता दर्शन की पत्नी ने की उपमुख्यमंत्री से मुलाकात, बेटे की शिक्षा को लेकर हैं चितिंत
Wed, 24 Jul 2024 04:07 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:07 PM IST
सार
रेणुकास्वामी हत्याकांड के आरोपी दर्शन थुगुदीपा की पत्नी विजया लक्ष्मी ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार से मुलाकात की है। उपमुख्यमंत्री ने बताया है कि विजया लक्ष्मी ने ये मुलाकात अपने बेटे की पढ़ाई के सिलसिले में की है।
विज्ञापन
दर्शन थुगुदीपा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रेणुकास्वामी हत्याकांड के आरोपी और कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा की पत्नी विजया लक्ष्मी ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार से मुलाकात की है। उन्होंने बुधवार को उपमुख्यमंत्री के आवास पर उनसे मुलाकात और चर्चा की है। पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने इस मुलाकात की वजह को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात अभिनेता के बेटे विनेश थुगुदीपा के उनके स्कूल में दाखिले के संबंध में थी। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस हत्याकांड वाले मामले में अभिनेता की मदद करेंगें, तो इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह पुलिस जांच में हस्तक्षेप नहीं कर सकते।
विज्ञापन
बेटे की शिक्षा को लेकर की विजयलक्ष्मी ने की उपमुख्यमंत्री से मुलाकात
उपमुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को लेकर कहा कि दर्शन का बेटा पहले उनके विद्यालय में पढ़ता था, लेकिन उसे दूसरे विद्यालय में भेज दिया गया था। अब दर्शन की पत्नी चाहती हैं कि उनका बेटा एक बार फिर से उनके विद्यालय में ही पढ़े। इसमें आगे जोड़ते हुए शिवकुमार ने आगे कहा कि वह इस संबंध में प्रिंसिपल से बात करेंगे, क्योंकि इसमें जांच संबंधित कई औपचारिकताएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विजयलक्ष्मी अपने बेटे की शिक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन
Dil Bechara: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को चार साल पूरे, संजना ने पोस्ट साझा कर मनाया जश्न
विज्ञापन
9 जून को मिली थी रेणुकास्वामी की लाश
बता दें कि दर्शन, उनकी मित्र पवित्रा गौड़ा और 15 सहयोगी वर्तमान में रेणुकास्वामी हत्या मामले में जेल में बंद हैं। पुलिस के अनुसार उनके फैन रेणुकास्वामी ने पवित्रा को अश्लील मैसेज भेजे थे, जिससे नाराज हो कर अभिनेता ने कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी। गौरतलब है कि मृतक का शव 9 जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में नाले के पास मिला था। पुलिस ने पवित्रा गौड़ा को आरोपी नंबर एक बनाया है। उन्हें हत्या के लिए मुख्य कारण माना गया है। पुलिस के अनुसार जांच में यह साबित हो गया है कि उन्होंने अन्य लोगों को उकसाया और आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची और अपराध को अंजाम दिया।
Mahesh Babu: हर साल चैरिटी के लिए 30 करोड़ रुपये दान में देते हैं महेश बाबू? कई एनजीओ से जुड़े हैं अभिनेता
विनीश ने साझा किया था भावुक संदेश
इस मामले के सामने आने के बाद से अभिनेता के बेटे विनीश को भी निशाना बनाया गया था, जिस पर उन्होंने एक भावुक संदेश साझा किया था। विनीश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट लिखते हुए स्टोरी साझा की थी। विनीश ने लिखा था," मेरे पिता के प्रति सभी बुरी टिप्पणियों और आपत्तिजनक भाषा के लिए आप सभी का धन्यवाद। आपने यह नहीं सोचा की मैं एक 15 वर्षीय बच्चा हूं, जिसकी भावनाएं भी हैं। इस मुश्किल समय में जब मेरे माता-पिता को सहारे की जरूरत है, मुझे कोसने से कुछ नहीं बदलेगा।"
Jaya Bachchan: जया बच्चन ने बजट 2024 को बताया 'ड्रामा', कहा- कागजों पर रखे गए वादे कभी लागू नहीं होंगे