फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajay Devgn and R Madhavan upcoming film Shaitaan Trailer to be out tomorrow actor shares post

Shaitaan Trailer: इस दिन रिलीज होगा अजय देवगन-आर माधवन की 'शैतान' का ट्रेलर, अच्छाई-बुराई के बीच होगी जंग

Wed, 21 Feb 2024 02:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 Feb 2024 02:50 PM IST
सार

अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर साझा किया है। इसमें उनका और आर.माधवन का आधा चेहरा नजर आ रहा है। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'जल्द ही शुरू होगी अच्छी बनाम बुराई की असली जंग! शैतान का ट्रेलर कल आ रहा है'।

विज्ञापन
Ajay Devgn and R Madhavan upcoming film Shaitaan Trailer to be out tomorrow actor shares post
शैतान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजय देवगन और आर माधवन की आगामी फिल्म 'शैतान' को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म अगले महीने यानि मार्च में दस्तक देगी। इससे पहले फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द पूरा होने वाला है। इस आगामी फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट पता चल गई है। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दर्शकों से यह जानकारी साझा की है। 'शैतान' का ट्रेलर कल यानि गुरुवार को आएगा।

विज्ञापन

Kamal Haasan: अभिनेता कमल हासन ने नहीं जाॅइन किया इंडिया गठबंधन, बोले अब सिर्फ देशहित के लिए काम करना है
विज्ञापन


अजय देवगन ने दी जानकारी
अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर साझा किया है। इसमें उनका और आर.माधवन का आधा चेहरा नजर आ रहा है। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'जल्द ही शुरू होगी अच्छी बनाम बुराई की असली जंग! शैतान का ट्रेलर कल आ रहा है। सिनेमाघरो में ये फिल्म आठ मार्च 2024 को रिलीज होगी'। इस खबर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Farhan-Shibani Anniversary: शादी की दूसरी सालगिरह पर फरहान ने शिबानी पर लुटाया प्यार, साझा की खूबसूरत तस्वीर

जारी किया नया पोस्टर
‘शैतान’एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है। बीते दिनों ‘शैतान’ का टीजर लॉन्च हुआ था, जिसे बहुत पसंद किया गया। अब फिल्म के नए पोस्टर के साथ अजय देवगन ने इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। साथ ही ट्रेलर रिलीज डेट भी बता दी है। अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स की उन्हें बधाई दे रहे हैं और साथ ही फिल्म के प्रति अपने उत्साह का इजहार भी कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)



ये एक्ट्रेस आएंगी नजर
अजय देवगन और आर माधवन के अलावा 'शैतान' में एक्ट्रेस ज्योतिका भी अहम किरदार में नजर आएंगी। वहीं, फिल्म में आर माधवन खूंखार खलनायक का रोल अदा करते दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। वहीं, बात करें अजय देवगन की तो इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ वे इसके प्रोड्यूसर भी हैं।
Vidyut Jammwal: विद्युत ने बिना कपड़ों वाली तस्वीर पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed