फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajanabee Golden Jubilee: Rajesh Khanna Zeenat Aman Movie Completes 50 Years of release know interesting facts

50 Years Of Ajanabee: राजेश खन्ना-जीनत की फिल्म के 50 साल पूरे, ट्रेन पर फिल्माया गया था इस फिल्म का ये गाना

Wed, 18 Sep 2024 07:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Sep 2024 07:07 AM IST
सार

इस फिल्म में राजेश खन्ना और जीनत अमान के साथ योगिता बाली, प्रेम चोपड़ा, असरानी, मदन पुरी, योगिता बाली और असित सेन जैसे सितारे भी नजर आए। फिल्म का म्यूजिक आरडी बर्मन ने दिया था। 

विज्ञापन
Ajanabee Golden Jubilee: Rajesh Khanna Zeenat Aman Movie Completes 50 Years of release know interesting facts
अजनबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजेश खन्ना और जीनत अमान ने पहली बार फिल्म 'अजनबी' में साथ काम किया। आज बुधवार को इस फिल्म की रिलीज को 50 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 18 सितंबर 1974 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्माण गिरिजा सामंत ने किया था और निर्देशन की कमान शक्ति सामंत ने संभाली थी। फिल्म के गाने काफी हिट रहे थे और 'हम दोनों दो प्रेमी' तो खासतौर से लोगों की जुबान पर आज तक चढ़ा हुआ है। फिल्म की गोल्डन जुबली के अवसर पर आइए जानते हैं इससे जुड़े रोचक किस्से...

विज्ञापन

Ajanabee Golden Jubilee: Rajesh Khanna Zeenat Aman Movie Completes 50 Years of release know interesting facts
फिल्म 'अजनबी' - फोटो : सोशल मीडिया

इस अदाकारा को दिया गया था प्रस्ताव
इस फिल्म में राजेश खन्ना और जीनत अमान के साथ योगिता बाली, प्रेम चोपड़ा, असरानी, मदन पुरी और असित सेन जैसे सितारे भी नजर आए। फिल्म का म्यूजिक आरडी बर्मन ने दिया था। कहा जाता है कि फिल्म में योगिता बाली का किरदार मूल रूप से शक्ति सामंत ने सिंपल कपाड़िया को ऑफर किया था। हालांकि, उन्होंने काम नहीं किया।
Shahid Kapoor: पंकज कपूर ने बेटे शाहिद को बताया बेहतरीन अभिनेता, बोले- 'मैं बहुत गौरवान्वित महसूस करता हूं'

विज्ञापन
विज्ञापन

Ajanabee Golden Jubilee: Rajesh Khanna Zeenat Aman Movie Completes 50 Years of release know interesting facts
फिल्म 'अजनबी' - फोटो : सोशल मीडिया

पहली बार ट्रेन पर शूट किया गया गाना
इस फिल्म का हिट गाना 'हम दोनों दो प्रेमी' को ट्रेन पर फिल्माया गया। चार मिनट का ट्रेन सीक्वेंस कमाल का रहा और यह ऐसा पहला गाना है, जिसे ट्रेन पर शूट किया गया। कहा जाता है कि शक्ति सामंत 'हम दोनों दो प्रेमी' गाने को तुरंत शूट करना चाहते थे, क्योंकि उन्हें राजेश खन्ना की डेट्स मिल गई थीं। उन दिनों राजेश खन्ना सुपरस्टार थे। लेकिन, गाना फटाफट शूट करने की राह में एक बाधा थी और वो ये थी कि संगीतकार हड़ताल पर थे। संगीतकारों की हड़ताल के कारण गाना बनाना मुश्किल हो गया। समस्या लेकर शक्ति सामंत आरडी बर्मन के पास गए और उन्हें बताया कि उन्हें राजेश खन्ना की डेट्स मिल गई हैं। 
The Great Indian Kapil Show 2: अर्चना से दोगुना कमाते हैं शो के सभी कलाकार, बोलीं-मुझे हंसने के पैसे मिलते हैं

विज्ञापन

Ajanabee Golden Jubilee: Rajesh Khanna Zeenat Aman Movie Completes 50 Years of release know interesting facts
फिल्म 'अजनबी' - फोटो : सोशल मीडिया

हड़ताल पर चले गए थे संगीतकार
रिपोर्ट्स के मुताबिक उस दौरान आरडी बर्मन के साथ सिर्फ तीन संगीतकार काम कर रहे थे, क्योंकि बाकी सभी हड़ताल पर थे, इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल करने के बजाय उन्हें यह गाना अलग-अलग धुनों का इस्तेमाल करके बनाना चाहिए, ऐसी धुनें जिन्हें वाद्ययंत्रों की मदद के बनाया जाए। उन्होंने ऐसा ही किया। चलती ट्रेन का प्रभाव लाने के लिए उन्होंने दो रेत के कागजों को एक-दूसरे से टकराया और इसी तरह अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल किया। गाने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने मुंह से भी धुन निकालीं।

Jr NTR: स्टूडेंट नंबर वन से लेकर आरआरआर तक, जूनियर एनटीआर की इन फिल्मों को लोगों ने दिया खूब प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed