{"_id":"66659672174d5b1a71074d11","slug":"aishwarya-rai-bachchan-mumtaz-mahal-look-surfaced-on-social-media-platform-fans-awed-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय के शाही लुक पर दिल हार बैठे नेटिजन्स, ‘मुमताज महल’ बन चमकीं अभिनेत्री","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय के शाही लुक पर दिल हार बैठे नेटिजन्स, ‘मुमताज महल’ बन चमकीं अभिनेत्री
Sun, 09 Jun 2024 05:20 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय बच्चन हिंदी सिनेमा की सबसे कुशल, मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। साल 1994 में उन्होंने ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब अपने नाम कर देश का मान बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने खुद को बॉलीवुड की एक प्रमुख अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया। अभिनेत्री ने मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसी वर्ष उन्होंने हिंदी सिनेमा में ‘और प्यार हो गया’ से अपनी शुरुआत की। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी अदाकारी, खूबसूरती, आकर्षण और सहजता से सभी को प्रभावित किया। अब अभिनेत्री की तस्वीरों की एक सीरीज इंटरनेट पर सामने आई है, जिसे लेकर नेटिजन्स काफी उत्साहित हैं।
ऐश्वर्या के शाही लुक पर ‘नेटिजन्स’ हुए फिदा
एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के तस्वीरों की एक सीरीज सामने आई है। इन तस्वीरों में वह बंद हो चुकी फिल्म ताजमहल से 'मुमताज महल' के रूप में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है। वह ऐश्वर्या की तारीफ करते नहीं थक रहे। अभिनेत्री ‘चिकनकारी अनारकली’ पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना हैं पढ़ने की शौकीन, बोलीं- किताबें जीवन के मुश्किल दिनों में मेरी साथी रही हैं
विज्ञापन
खुले बालों में लग रहीं बेहद आकर्षक
सामने आई एक तस्वीर में ऐश्वर्या ने हल्का मेकअप किया हुआ है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, मांग टीका और झुमके ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। अभिनेत्री ने अपने सिर पर दुपट्टा रखा हुआ है। एक अन्य तस्वीर में वह सुनहरे रंग की पोशाक में दिख रही हैं। इस पोशाक में वह बिल्कुल शाही अंदाज में नजर आ रही हैं।
ऐश्वर्या के ‘मुमताज’ लुक से नेटिजन्स हुए प्रभावित
इन तस्वीरों के सामने आते ही नेटिजन्स ने कमेंट सेक्शन में जाकर टिप्पणी करनी शुरू कर दी। उन्होंने प्यार भरी टिप्पणियां कीं। कई यूजर्स ऐश्वर्या के इस लुक को देखकर बहुत उत्साहित थे। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि ऐश्वर्या खुद ताजमहल की हकदार हैं।
Mirzapur 3: प्राइम वीडियो ने फिर खेला बूझो तो जानें, 'पंचायत' की तरह किया 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट का खुलासा

Aishwarya Look Test As Mumtaz Mahal In Shelved Movie Tajmahal
byu/AmbassadorNew1257 inBollyBlindsNGossip