फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Twinkle Khanna talks about books says they acts as a navigational tool to guide us through this life

Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना हैं पढ़ने की शौकीन, बोलीं- किताबें जीवन के मुश्किल दिनों में मेरी साथी रही हैं

Sun, 09 Jun 2024 04:49 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 09 Jun 2024 04:49 PM IST
सार

ट्विंकल खन्ना लिखने और पढ़ने क काफी शौकीन हैं। उनके लिखे कॉलम अखबारों में छपते रहते हैं। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। आज अभिनेत्री ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'मेरे लिए किताबें सिर्फ पढ़ने भर की चीज नहीं है। मैंने जिंदगी के कई तजुर्बे किताबों से हासिल किया है'।

विज्ञापन
Twinkle Khanna talks about books says they acts as a navigational tool to guide us through this life
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। ट्विंकल ने अक्षय कुमार से शादी के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। वे और अक्षय दो प्यारे से बच्चों के माता-पिता हैं। ट्विंकल अपने इंस्टाग्राम हैंडल से हमेशा अपने बच्चों के बारे में कुछ न कुछ साझा करती रहती हैं। आज अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से किताबों से दोस्ती के फायदे गिनवाती नजर आईं। 
विज्ञापन


जिंदगी का राह आसान करती हैं किताबें 
ट्विंकल खन्ना लिखने और पढ़ने  की काफी शौकीन हैं। उनके लिखे कॉलम अखबारों में छपते रहते हैं। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। आज अभिनेत्री ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'मेरे लिए किताबें सिर्फ पढ़ने भर की चीज नहीं है। मैंने जिंदगी के कई तजुर्बे किताबों से हासिल किया है। किताबों ने कठिन से कठिन समय में मार्गदर्शन किया है। एक बार तो मेरी बेटी काफी परेशान थी तब मैंने उसे एक कहानी पढ़कर सुनाया था'। 
विज्ञापन


इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये फिल्में-सीरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


नितारा अपने रंग को लेकर हुई थीं परेशान 
'मेला' स्टार ट्विंकल खन्ना अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मेरी बेटी तैराकी सीखने जाती थी। तैराकी और धूप की वजह से उसका रंग थोड़ा गहरा हो गया था। उन्हीं दिनों मेरे किसी रिश्तेदार ने उसकी त्वचा को देखते हुए कहा था कि ये प्यारी तो है, लेकिन इसका रंग भाई के जितना साफ नहीं है। नितारा ने इसे सुन लिया था और वह तैराकी क्लास नहीं जाना चाहती थी। उसने मुझसे कहा कि वह भी चाहती है कि उसका रंग भैया जैसा हो जाए'। 

राजनीतिक परिवार से जुड़ी हैं इन सितारों की जड़ें

फ्रीडा काहलो की जिंदगी ने किया प्रेरित 
ट्विंकल खन्ना ने जब अपनी बेटी के मुंह से यह सुना तब वे काफी परेशान हो गई थीं। ट्विंकल बताती हैं, 'मैंने नितारा को फ्रीडा काहलो की सचित्र जीवनी की किताब दिखाई। फ्रीडा की चमकदार त्वचा बिल्कुल आरव जैसी नहीं थी। उनकी भौहें बीच में मिली हुई थीं। मैंने फिर उसे बताया कि ये एक बेहद प्रतिभाशाली महिला हैं और इन्होने कभी भी रंग को अपने रास्ते में नहीं आने दिया। आज फ्रीडा नितारा की रोल मॉडल है। वह इन दिनों अधिक सनब्लॉक क्रीम का उपयोग भी नहीं करती है। एक किताब से उसकी पूरी सोच बदल गई। अब वह अपने रंग को लेकर परेशान नहीं होती है। आप भी अपने बच्चों को पढ़ने की आदत दिलाएं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed