फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aicwa says strict ban on pakistani actorsafter fawad and mahira khan hate comments on india

Fawad Khan-Mahira Khan: भारतीय सिने एसोसिएशन ने पाक कलाकारों पर किया कड़ा प्रहार, बोले- ‘इन्हें बैन करें…’

Thu, 08 May 2025 01:02 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 08 May 2025 01:02 PM IST
सार

Fawad Khan-Mahira Khan: भारतीय सेना ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें ध्वस्त कर दिया था। इस कार्रवाई पर पाक एक्टर्स बौखलाए हुए हैं और भारत की निंदा कर रहे है। अब भारतीये सिने एसोसिएशन ने पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Aicwa says strict ban on pakistani actorsafter fawad and mahira khan hate comments on india
फवाद खान और माहिरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सात मई को भारत ने पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों को करारा जवाब देते हुए उनके नौ ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारतीय सेना ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया। इसको लेकर सभी देशवासियों में खुशी है, क्योंकि भारत ने 15 दिन पहले हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 मासूमों की जान गवाने का बदला लिया है। इस जवाबी कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान के तमाम कलाकार बिलबिलाए हुए हैं और भारत की निंदा कर रहे हैं। किसी समय भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करे चुके पाक कलाकार फवाद खान और माहिरा खान ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। अब इसी पर भारतीय सिने एसोसिएशन ने इन कलाकारों को भारत में बैन करने की मांग की है। 

विज्ञापन


फवाद और माहिरा खान ने किया भारतीय सेना का अपमान
बुधवार को ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने अपन एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान और अभिनेता फवाद खान द्वारा दिए गए भारत विरोधी बयानों की कड़ी निंदा करता है, जिन्होंने खुले तौर पर भारत की आलोचना की है और अपनी संप्रभुता की रक्षा में देश की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। माहिरा खान ने भारत की सैन्य कार्रवाई को कारयरतापूर्ण कृत्य बताया, जबकि फवाद खान ने आतंकवाद की निंदा करने के बजाय भारत के रुख की आलोचना की।'
विज्ञापन

 



यह खबर भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: थिएटर नहीं OTT पर रिलीज होगी 'भूल चूक माफ', यूजर्स ने की तारीफ; ट्रोलर्स बोले- ‘वैसे भी कोई…’

पाकिस्तान के मनोरंजन उद्योग पर किया प्रहार
आगे उन्होंने पाकिस्तान मनोरंजन उद्योग के बारे में ट्वीट किया, ‘भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और फाइनेंसरों पर AICWA सख्त और पूर्ण प्रतिबंध की पुष्टि करता है। कोई भी भारतीय कलाकार किसी भी पाकिस्तानी प्रतिभा के साथ सहयोग नहीं करेगा, ना ही उनके साथ कोई वैश्विक मंच साझा करेगा। इसके अलावा सिने एसोसिएशन ने पाकिस्तानी कलाकारों को हर संभव तरीके से समर्थन देना बंद करने का आग्रह किया है।'

यह खबर भी पढ़ें: Nupur Sanon: कृति सेनन की बहन से दिन रात बात करते हैं ये सिंगर, डेटिंग की अटकलों पर कही ये बड़ी बात

संगीत कंपनियों को दिया खास निर्देश
आगे सिने एसोसिएशन ने ट्वीट किया कि भारतीय फिल्म उद्योग को यह समझना चाहिए कि पाक कलाकारों पर आंख मूंदकर विश्वास ना करें क्योंकि ये देश के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। सबसे पहले हमारा देश है। इसके अलावा एसोसिएशन ने कहा कि भारतीय संगीत कंपनिया इन कलाकारों को काम देती हैं, जो भारत के लिए खतरा है। इसिलए उन्होंंने इन्हें बैन करने का आग्रह किया है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed