फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Stebin ben Reaction on Dating Rumors with Nupur Sanon

Nupur Sanon: कृति सेनन की बहन से दिन रात बात करते हैं ये सिंगर, डेटिंग की अटकलों पर कही ये बड़ी बात

Thu, 08 May 2025 11:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 08 May 2025 11:43 AM IST
सार

Stebin Ben-Nupur Sanon: स्टेबिन बेन ने हाल ही में नुपुर सेनन संग डेटिंग की अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
 

विज्ञापन
Singer Stebin ben Reaction on Dating Rumors with Nupur Sanon
नुपुर सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन की डेटिंग की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जोरों पर हैं। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है, जिससे फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: ऑपरेशन सिंदूर पर भी ‘मूक’ अमिताभ, भड़के यूजर्स बोले- 'आज भी मिस फयर, अब लग रहा है रेखा...'
विज्ञापन

 

Singer Stebin ben Reaction on Dating Rumors with Nupur Sanon
स्टेबिन बेन - फोटो : इंस्टाग्राम
डेटिंग की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

फिल्मीज्ञान से बातचीत में स्टेबिन ने डेटिंग की अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, "नूपुर और मैं बहुत करीबी दोस्त हैं। हमारा बॉन्ड खास है, लेकिन यह सिर्फ दोस्ती है। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं किसी रिलेशनशिप में हूं। पता नहीं लोग कहां से ये बातें बना लेते हैं।" स्टेबिन ने हंसते हुए कहा कि वे अपनी सिंगल लाइफ से खुश हैं और फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रहे। 
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने ऑपरेशन सिंदूर पर की पोस्ट, क्या बाद में एडिट करके बंद किया कमेंट सेक्शन?

'सजना' गाने की प्रेरणा कहां से मिली?

स्टेबिन के हालिया गाने 'सजना' को फैंस ने खूब पसंद किया है। कुछ लोगों को लगा कि इस गाने की प्रेरणा नूपुर हैं, लेकिन स्टेबिन ने इस बात को भी साफ कर दिया। उन्होंने कहा, "सजना का आइडिया हर उस प्यार करने वाले जोड़े से आया है, जो मुझे इंस्पायर करते हैं। मैंने किसी खास शख्स को सोचकर यह गाना नहीं बनाया।" 

विज्ञापन

सुबह शाम होती है बात

स्टेबिन ने अपनी दोस्ती के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा, "नूपुर मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। हम सुबह-शाम बात करते हैं। एक-दूसरे के बारे में सब कुछ जानते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम डेट कर रहे हैं। लोग हमें साथ देखते हैं तो अपने मन से कहानियां बना लेते हैं।"  स्टेबिन ने यह भी कहा कि उनके ज्यादा दोस्त नहीं हैं और नूपुर उन कुछ लोगों में से हैं, जिनसे वे सबसे ज्यादा कनेक्ट करते हैं। उन्होंने मजाक में कहा, "मेरे दोस्त कम हैं, तो ज्यादातर वक्त मैं नूपुर से ही बात करता हूं। भविष्य में क्या होगा, पता नहीं, लेकिन अभी मैं पूरी तरह सिंगल हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed