फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhool Chuk Maaf to Release on OTT Instead of Theatres Mixed Reactions on Social Media

Bhool Chuk Maaf: थिएटर नहीं OTT पर रिलीज होगी 'भूल चूक माफ', यूजर्स ने की तारीफ; ट्रोलर्स बोले- ‘वैसे भी कोई…’

Thu, 08 May 2025 12:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 08 May 2025 12:30 PM IST
सार

Bhool Chuk Maaf OTT Release: भूल चूक माफ को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। यह फिल्म अब सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी। निर्माताओं के इस फैसले पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Bhool Chuk Maaf to Release on OTT Instead of Theatres Mixed Reactions on Social Media
भूल चूक माफ - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की सिनेमाघरों में रिलीज ऐन मौके पर रद्द कर दी गई है। निर्माताओं ने इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 16 मई को रिलीज करने का ऐलान किया है। इस फैसले के पीछे देश में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बने हालात को वजह बताया गया है। 

विज्ञापन

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने ऑपरेशन सिंदूर पर की पोस्ट, क्या बाद में एडिट करके बंद किया कमेंट सेक्शन?

विज्ञापन

अचानक बदला रिलीज का प्लान

‘भूल चूक माफ’ को 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होना था। दिल्ली और मुंबई में गुरुवार दोपहर इसके प्रेस शो भी तय थे, लेकिन निर्माताओं ने आखिरी वक्त पर रिलीज का प्लान बदल दिया। मैडॉक फिल्म्स ने एक बयान जारी कर कहा, “हाल ही की घटनाओं और देशभर में बढ़ी सुरक्षा तैयारियों को देखते हुए, मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने फैसला किया है कि हमारी फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'भूल चूक माफ' अब सीधे आपके घरों में आएगी। यह फिल्म अब 16 मई को केवल प्राइम वीडियो पर दुनियाभर में रिलीज होगी। हम इस फिल्म को सिनेमाघरों में आपके साथ मिलकर देखने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन देश की भावना और सुरक्षा सबसे पहले है। जय हिंद।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf to Release on OTT Instead of Theatres Mixed Reactions on Social Media
फिल्म 'भूल चूक माफ' - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं

फिल्म की रिलीज रद्द होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कुछ लोग निर्माताओं के इस फैसले को देशभक्ति से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, कुछ फिल्म के कंटेंट को कमजोर बताते हुए इसे सोच समझकर लिया गया फैसला करार दे रहे हैं। एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "धन्यवाद मैकॉक फिल्म्स...यह अच्छी बात है कि आपने देश के बारे में सोचा।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह बढ़िया बहाना है, फिल्म के लिए कोई स्क्रीन उपलब्ध नहीं है।" एक औऱ यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "वैसे भी इसे कोई नहीं देखने वाला।"


विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf to Release on OTT Instead of Theatres Mixed Reactions on Social Media
फिल्म 'भूल चूक माफ' का एक सीन - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
वामिका भी फिल्म में आएंगी नजर

'भूल चूक माफ' की बात करें तो इसमें राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी भी नजर हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed