फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   AI gives interpretation of Amitabh Bachchan 55 years career in Cinema Big B daughter shweta bachchan love it

Amitabh Bachchan: एआई ने पेश किया अमिताभ बच्चन के 55 साल के करियर का ब्यौरा, बिग बी ने साझा की तस्वीर

Sat, 17 Feb 2024 10:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Feb 2024 10:31 AM IST
सार

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जो एआई ने बनाई है। एआई तकनीक से बनी इस तस्वीर में बिग बी का सिर कैमरे और फिल्म प्रोडक्शन मशीनों से भरा पड़ा है।

विज्ञापन
AI gives interpretation of Amitabh Bachchan 55 years career in Cinema Big B daughter shweta bachchan love it
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी सिनेमा की दुनिया में सक्रिय हैं। प्रशंसक बिग बी पर जान छिड़कते हैं। अभिनेता को इंडस्ट्री में करीब 55 साल हो गए हैं। अपने इस शानदार सफर में उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं और अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं अदा की हैं। उनकी अभिनय यात्रा का एक ब्यौरा हाल ही में एआई ने पेश किया है, जिसे बिग बी ने फैंस के साथ साझा किया है।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब छाए रहते हैं। आज उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जो एआई ने बनाई है। एआई तकनीक से बनी इस तस्वीर में बिग बी का सिर कैमरे और फिल्म प्रोडक्शन मशीनों से भरा पड़ा है। इसके साथ अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा है, 'सिनेमा की इस शानदार दुनिया में 55 साल... और एआई ने मुझे इसका ब्यौरा दिया है'।
विज्ञापन

Laapataa Ladies: ऐसे मिली किरण राव को फिल्म 'लापता लेडिज' की कहानी, निर्देशक ने आमिर खान को दिया श्रेय
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशन की दुनिया में रखेंगे कदम
बिग बी के इस पोस्ट पर उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने प्रतिक्रिया दी है। श्वेता ने लिखा है, 'लव इट'। वहीं, अभिनेत्री इला अरुण ने लिखा है, 'वाह सर! शानदार लग रहे हैं'। सितारों के साथ-साथ अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों ने भी कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'अमेजिंग, आपके व्यक्तित्व से पूरी तरह मेल खा रहा है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लेकिन एआई ने ऐसा अनुमान क्यों लगाया कि आप पर्दे की बजाय कैमरे के पीछे रहे हैं। ऐसा तो नहीं कि भविष्य में आप कैमरे के पीछे रहकर निर्देशन करते दिखें?'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)


Nora Fatehi: जबर्दस्त एक्शन सीन करना चाहती हैं नोरा, निर्देशक से की महिलाओं के लिए ऐसे किरदार लिखने का आग्रह

इस फिल्म में आएंगे नजर
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर सितारे और प्रशंसक सिनेमा में उन्हें 55 साल पूरे करने की बधाई भी दे रहे हैं। बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'कल्कि एडी 2898' उनकी आगामी फिल्म है। इस फिल्म में वे सुपरस्टार कमल हासन और प्रभास के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी भी फिल्म का हिस्सा हैं। इस माइथोलॉजी फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी।
Ayodhya Ram Mandir: बेटी के तलाक के बाद 'राग सेवा' करने अयोध्या पहुंचीं हेमा मालिनी, बोलीं- यह दिव्य बुलावा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed