Kannappa: फिल्म 'कन्नप्पा' से पहले विष्णु मांचू की आध्यात्मिक यात्रा, 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे किए
Vishnu Manchu Visit all 12 Jyotirlingas: फिल्म 'कन्नप्पा' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार और विष्णु मांचू जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज से पहले विष्णु मांचू ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा पूरी की है।
विस्तार
प्रभास, अक्षय कुमार और विष्णु मांचू जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कन्नप्पा' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर विष्णु मांचू ने अपनी आध्यात्मकि यात्रा पूरी की है। उन्होंने हाल ही में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे कर लिए हैं। यह खुशी एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की है।
बोले- 'मेरा दिल खुशी से भर आया है'
विष्णु मांचू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ लिखा है, 'बारह ज्योतिर्लिंग। एक यात्रा। असीम सुकून। अभी-अभी श्री शैलम मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पवित्र दर्शन पूरा किया, जो भगवान शिव के बारह पूजनीय ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस यात्रा के साथ, सभी बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों की मेरी यात्रा एक दिव्य समापन पर पहुंचती है। मेरा दिल खुशी से भर आया है। मेरी आत्मा धन्य महसूस कर रही है। अभी जीवन सकारात्मकता, कृतज्ञता और शांति से भरा हुआ है'।
Twelve Jyotirlingas. One journey. Eternal peace.
— Vishnu Manchu (@iVishnuManchu) June 25, 2025
Just completed the sacred darshan at Sri Sailam Mallikarjuna Swamy Temple — one of the twelve revered Jyotirlingas of Lord Shiva.
With this visit, my journey to all twelve Jyotirlinga temples comes to a divine close.
My heart is… pic.twitter.com/COYa872JrG
'मेरे दिल के करीब है यह फिल्म'
अभिनेता ने आगे लिखा है, 'जैसा कि मैं इस आध्यात्मिक माइलस्टोन के किनारे पर खड़ा हूं, अब मैं अगले अध्याय 'कन्नप्पा' का इंतजार कर रहा हूं। यह फिल्म 27 जून को दुनिया भर में रिलीज होगी। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। एक कहानी जो आज मेरे साथ जुड़ी हुई भावना को दर्शाती है। हर हर महादेव'।
Mahavatar Universe: भगवान विष्णु के दशावतार पर बनेगी 7 फिल्मों की ग्रैंड सीरीज, 2025 से होगी शुरुआत
'मां' से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश
'कन्नप्पा' एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, जो भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा के जीवन पर आधारित है। विष्णु मांचू लीड रोल में हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म में भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का टकराव काजोल की फिल्म 'मां' से होगा।