फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ahead Of Globe Trotter Event Mahesh Babu Remembers His Father Ghattamaneni Krishna Shared A Throwback Picture

‘आपको गर्व होगा…’, ग्लोब ट्रॉटर इवेंट से पहले महेश बाबू ने अपने पिता को किया याद; साझा की पुरानी तस्वीर

Sat, 15 Nov 2025 03:51 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 15 Nov 2025 03:51 PM IST
सार

Mahesh Babu: महेश बाबू आज होने वाले ग्लोब ट्रॉटर इवेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं। वो फैंस से पुलिस के नियमों का पालन करने की अपील भी कर चुके हैं। इस बीच पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर अभिनेता पिता को यादकर भावुक हो गए हैं।

विज्ञापन
Ahead Of Globe Trotter Event Mahesh Babu Remembers His Father Ghattamaneni Krishna Shared A Throwback Picture
महेश बाबू और घट्टामनेनी कृष्णा - फोटो : इंस्टाग्राम-@urstrulymahesh

विस्तार

साउथ स्टार महेश बाबू एसएस राजामौली के साथ अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। आज हैदराबाद में फिल्म का एक बड़ा इवेंट भी होना है, जिसे ग्लोब ट्रॉटर इवेंट नाम दिया गया है। यह पल महेश बाबू समेत पूरी फिल्म की कास्ट के लिए एक खास पल होने वाला है। ऐसे में इस बड़े इवेंट से पहले महेश बाबू ने अपने दिवंगत पिता को याद किया है। 

विज्ञापन

आज आपको ज्यादा याद कर रहा हूं
महेश बाबू अपने पिता व दिग्गज अभिनेता घट्टामनेनी कृष्णा को यादकर भावुक हो गए। महेश बाबू ने अपने पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में घट्टामनेनी कृष्णा एक बाइक के साथ खड़े हैं। जबकि महेश बाबू उनके पास खड़े हैं और उनकी ओर देख रहे हैं। तस्वीर काफी पुरानी है, इसमें महेश बाबू युवा दिख रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए महेश बाबू ने कैप्शन में लिखा, ‘आज आपकी बहुत याद आ रही है। मैं यह जानता हूं कि आपको गर्व होगा नाना (पापा)।’ बता दें कि आज घट्टामनेनी कृष्णा की तीसरी पुण्यतिथि भी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)


 

79 साल में हुआ था घट्टामनेनी कृष्णा का निधन
घट्टामनेनी कृष्णा तेलुगु सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता थे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। 15 नवंबर, 2022 को 79 साल की उम्र में घट्टामनेनी कृष्णा का हैदराबाद में निधन हो गया था। 

यह खबर भी पढ़ेंः एसएस राजामौली के ग्लोब ट्रॉटर इवेंट की पूरी जानकारी, जानें दर्शक कब-कहां और कैसे हो सकते हैं शामिल

हैदराबाद में होना है ग्लोब ट्रॉटर इवेंट
महेश बाबू और एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ चर्चा में बनी हुई है। आज यानी 15 नवंबर को फिल्म से जुड़ा ‘ग्लोब ट्रॉटर’ इवेंट हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में भारी संख्या में फैंस के शामिल होने की उम्मीद है। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन के लुक भी सामने आ चुके हैं। हालांकि, फिल्म के टाइटल और महेश बाबू के लुक का अभी भी इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed