एसएस राजामौली के ग्लोब ट्रॉटर इवेंट की पूरी जानकारी, जानें दर्शक कब-कहां और कैसे हो सकते हैं शामिल
Globe Trotter Event Details: दिग्गज फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली इन दिनों अपने आगामी इवेंट ग्लोब ट्रॉटर को लेकर चर्चा हैं। जानिए ये कार्यक्रम कब और कहां होगा आयोजित।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित 'ग्लोबट्रॉटर' इवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इस इवेंट में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे शामिल होंगे। इवेंट में एंट्री के लिए खास तरीके के 'पासपोर्ट' भी जारी किए गए हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस कार्यक्रम में आप कब, कहां और कैसे शामिल हो सकते हैं।
कब और कहां आयोजित होगा ये इवेंट?
एसएस राजामौली का ग्लोब ट्रॉटर इवेंट आज यानी 15 नवंबर 2025 को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में होने जा रहा है। इसके साथ इस इवेंट का शाम 6 बजे से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। यह इसलिए किया गया है कि ताकि जो लोग वहां नहीं पहुंच सकते, वे भी इसका हिस्सा बन सकें।
Pass kadu passport 😭😭😭
Idem Creativity ra babu #SSMB29 #GlobeTrotter pic.twitter.com/bhaQ1s9WBMविज्ञापन विज्ञापन— Hemanth Kiara (@UrsHemanthKiara) November 13, 2025
यह खबर भी पढ़ें: ‘शरीर और दिमाग के लिए दिन में आठ घंटे काम करना काफी’, दीपिका बोलीं- मां बनने के बाद बदलीं कई चीजें
कैसे मिलेगी इवेंट में एंट्री?
निर्देशक राजामौली ने इवेंट में शामिल होने के लिए खास तरीके का पास का इंतजाम किया है। उन्होंने एंट्री के लिए आम पास की जगह एक खास तरह का पासपोर्ट जारी किया है। इस पहल की शुरुआत करते हुए डायरेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम रामोजी फिल्म सिटी के खुले मैदान में आयोजित किया जाएगा, लेकिन प्रवेश पर सख्त नियंत्रण रहेगा। केवल विशेष रूप से डिजाइन किए गए पासपोर्ट वाले लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी, यह उपाय भीड़भाड़ को रोकने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सिफारिशों के बाद लागू किया गया है।
Very excited to see you all at the #Globetrotter event on November 15.
— rajamouli ss (@ssrajamouli) November 13, 2025
The RFC main gate will be closed on the event day. Follow the instructions on your entry pass. Cooperate with police and security to ensure a hassle-free, safe, and happy experience for everyone. pic.twitter.com/bG3Hw5XmD8
कहां मिलेगा पास?
आधिकारिक फैन क्लब ने पास के लिए पंजीकरण कैसे करें, इस बारे में एक विस्तृत गाइड भी साझा की है। प्रशंसकों को वेबसाइट पर जाकर, सटीक जानकारी भरनी होगी, अपना फैन बैज बनाना होगा और एक प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। विजेताओं को एक क्यूआर-आधारित डिजिटल पास मिलेगा, जिसे बाद में फिजिकल रूप से प्राप्त किया जा सकता है। प्रत्येक प्रशंसक अधिकतम दो पास ले सकते हैं। पहले आओ पहले पाओ वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
Gateway to #GlobeTrotterEvent, Here’s How to Get Your Passes:
— GlobeTrotter Fan Club (@GlobetrotterOfl) November 14, 2025
1.Head over to our website.https://t.co/GDzHFcsVE5
2.Fill in your accurate details and complete the login registration.
3.Once done, your exclusive Fan Badge will be generated.
4.Registered fans will be eligible to…
फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का लुक आया सामने
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'SSMB 29' से प्रियंका चोपड़ा का लुक सामने आ चुका है। इसमें अभिनेत्री को साड़ी पहने देखा गया और साथ ही वो हाथों में बंदूक थामे भी नजर आई थीं।