{"_id":"694ba3ecf42de7a65f0c08c3","slug":"ahaan-panday-mohter-deanne-panday-reveals-the-dark-side-of-son-ahaan-pandays-saiyaara-fame-2025-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सैयारा' की कामयाबी के बाद अहान पांडे के परिवार ने चुकाई कीमत! एक्टर की मां ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'सैयारा' की कामयाबी के बाद अहान पांडे के परिवार ने चुकाई कीमत! एक्टर की मां ने किया खुलासा
Wed, 24 Dec 2025 01:57 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:57 PM IST
सार
Ahaan Panday Mother On Saiyaara Success: अहान पांडे की मां ने 'सैयारा' के कामयाब होने के बाद आ रही मुश्किलों के बारे में बताया है। उन्होंने अपने बेटे की तारीफ भी की है।
विज्ञापन
अहान पांडे, डीन पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस साल की शुरुआत में मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' रिलीज हुई। रिलीज के बाद यह फिल्म चर्चा का विषय बन गई। सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हुई। थिएटरों में युवा फैंस क्लाइमेक्स के दौरान रोते और चीयर करते दिखे। बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया। 'सैयारा' की सफलता ने अहान पांडे को घर-घर में मशहूर कर दिया। जहां दर्शकों ने अहान को एक उभरता हुआ सितारा के तौर पर देखा, वहीं उनके परिवार ने एक हफ्ते के अंदर अपनी शांत, रोजमर्रा की जिंदगी में कई बदलाव देखे। अहान पांडे की मां डीन पांडे उन शुरुआती दिनों को याद करती हैं।
विज्ञापन
फिल्म रिलीज के बाद बदली जिंदगी
डीन पांडे ने द नोड के साथ बातचीत में बताया 'रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही, जहां भी वह जाती थीं, लोग उन्हें घेर लेते थे। घर के बाहर हर दिन पैपराजी होते थे।' डीन पांडे ने बताया 'आजकल शांति मिलना मुश्किल हो गई है। फैंस और फोटोग्राफर अक्सर गेट के बाहर इंतजार करते रहते हैं, उम्मीद करते हैं कि नए कलाकार की एक झलक मिल जाए।'

फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हर महीने मिलती हैं हजारों चिट्ठियां
अहान पांडे की मां ने आगे बताया 'परिवार को हर महीने हजारों चिट्ठियां मिलती हैं, जिनमें हाथ से बनी ड्रॉइंग से लेकर महंगे तोहफे तक होते हैं। हर चिट्ठी इमोशनल होती है। अहान अपने फैंस को अपनी आर्मी कहता है। कुछ चिट्ठियों में लोग बताते हैं कि उसने कैसे उनकी जिंदगी बदल दी है। कई चिट्ठियां बहुत प्यारी और मासूम होती हैं। छोटी लड़कियां उसे शादी करने या उसकी गर्लफ्रेंड बनने के बारे में लिखती हैं। मुझे यह बहुत प्यारा लगता है। जब मैं औरतों को उसके लिए दीवाना होते देखती हूं तो मैं भावुक हो जाती हूं। मुझे गर्व महसूस होता है। यह बहुत प्यारा एहसास है कि आपके बेटे को इतना प्यार मिल रहा है।
भारत नहीं इस देश में रिलीज होगी 'एनिमल', 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने की जगी उम्मीद

खून से लिखा खत
डीन पांडे ने आगे बताया 'कुछ महीने पहले, हमें खून से लिखा हुआ एक लेटर मिला था। हमने जवाब में उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा। यह नुकसानदायक है। वह कभी नहीं चाहेंगे कि उनके फैंस ऐसा करें।'
अहान पांडे का वर्कफ्रंट
अहान पांडे ने फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अली अब्बास जफर की एक्शन-रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में अहान के साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी।