फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Agastya Nanda starrer Movie Ikkis postponed to clash with Junaid Khan Film Ek Din In November this Date

Ikkis Postponed: बॉक्स ऑफिस पर स्टारकिड्स का मुकाबला, 'इक्कीस' की रिलीज टली, जुनैद की इस फिल्म से होगी भिड़ंत

Sat, 23 Aug 2025 04:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Aug 2025 04:06 PM IST
सार

Agastya Nanda Movie Ikkis Postponed: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म 'इक्कीस' अक्तूबर में रिलीज होने वाली थी। मगर, रिलीड डेट पोस्टपोन हो गई है। नई रिलीज डेट तय हो चुकी है और अब फिल्म का मुकाबला जुनैद खान की फिल्म से होगा।

विज्ञापन
Agastya Nanda starrer Movie Ikkis postponed to clash with Junaid Khan Film Ek Din In November this Date
अगस्त्य नंदा-जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इस साल कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुआ है। आने वाले दिनों में दो चर्चित स्टारकिड्स के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। जी हां, बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और आमिर खान के लाडले जुनैद खान की। अगस्त्य नंदा यूं तो फिल्म 'द आर्चीज' से ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं। मगर, बड़े पर्दे पर वे फिल्म 'इक्कीस' से दस्तक देने को तैयार हैं। यह फिल्म दो अक्तूबर को रिलीज होनी थी, मगर अब पोस्टपोन हो गई है।

विज्ञापन

Agastya Nanda starrer Movie Ikkis postponed to clash with Junaid Khan Film Ek Din In November this Date
फिल्म 'इक्कीस' में धर्मेंद्र, जयदीप, अगस्त्य नंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ये सितारे हैं 'इक्कीस' का हिस्सा
फिल्म 'इक्कीस' के निर्देशन की कमान श्रीराम राघवन ने संभाली है। अगस्त्य नंदा इसमें लीड रोल में हैं। उनके अलावा जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र भी फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अक्तूबर को रिलीज होनी थी। मगर, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अब इस फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। यह फिल्म अब नवंबर में दस्तक देगी। 

Shruti Haasan: ‘कुली’ में श्रुति हासन के किरदार को नहीं मिली अहमियत? फैंस के इस सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है 'इक्कीस' की नई रिलीज डेट
एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, 'फिल्म 'इक्कीस' अब 7 नवंबर को रिलीज होगी। यह फैसला इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजन ने लिया है, जो मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म को बना रहे हैं'। दिनेश विजन को लगा कि नवंबर का पहला सप्ताह और दिवाली के बाद का समय उनकी फिल्म के लिए आदर्श होगा। इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों का कहना है, 'निर्माता का यह एक अच्छा कदम है, क्योंकि 2 अक्तूबर को दो प्रमुख फिल्में- 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कंतारा: ए लीजेंड - चैप्टर 1' रिलीज होने वाली हैं। इस लिहाज से 7 नवंबर एक सही तारीख है'।

विज्ञापन

Agastya Nanda starrer Movie Ikkis postponed to clash with Junaid Khan Film Ek Din In November this Date
जुनैद खान - फोटो : सोशल मीडिया

जुनैद खान की फिल्म से क्लैश
हालांकि, 07 नवंबर को भी रिलीज होने वाली 'इक्कीस' इकलौती फिल्म नहीं होगी। इसका टकराव एक्टर जुनैद खान की 'एक दिन' से होगा। जुनैद के अलावा फिल्म में साईं पल्लवी भी हैं और इसकी शूटिंग जापान के सपोरो में खूबसूरत स्नो फेस्टिवल के दौरान हुई थी। इसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। 'एक दिन' को आमिर खान के आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed