फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After the POCSO Case questioning Ekta Kapoor seen leaving from Mumbai with father Jeetendra Video goes viral

Ekta Kapoor: पुलिस की पूछताछ के बाद पिता के साथ मुंबई से रवाना हुईं एकता कपूर, गंदी बात को लेकर बढ़ी मुश्किलें

Wed, 23 Oct 2024 11:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 23 Oct 2024 11:02 AM IST
सार

ये मामला ओटीटी प्लेटफॉर्म 'ऑल्ट बालाजी' की वेब सीरीज 'गंदी बात' के सीजन 6 से जुड़ा है। ऑल्ट बालाजी ऐप पर स्ट्रीम की गई तीन वेब सीरीज में नाबालिग लड़कियों के कथित अश्लील चित्रण को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब इस मामले के बीच एकता कपूर पिता के साथ मुंबई से रवाना हो गई हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
After the POCSO Case questioning Ekta Kapoor seen leaving from Mumbai with father Jeetendra Video goes viral
एकता कपूर और जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हाल ही में, मुंबई पुलिस ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर से POCSO मामले में पूछताछ की है। पुलिस ने  24 अक्तूबर को दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया था। ये मामला ओटीटी प्लेटफॉर्म 'ऑल्ट बालाजी' की वेब सीरीज 'गंदी बात' के सीजन 6 से जुड़ा है। ऑल्ट बालाजी ऐप पर स्ट्रीम की गई तीन वेब सीरीज में नाबालिग लड़कियों के कथित अश्लील चित्रण को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब इस मामले के बीच एकता कपूर पिता के साथ मुंबई से रवाना हो गई हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


एकता कपूर ने जारी किया बयान
तमाम आरोप लगने के बाद इंस्टाग्राम पर जारी एक बयान में कंपनी ने कहा, "वेब सीरीज सभी लागू कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करती है। कंपनी द्वारा नाबालिगों की इंगेजमेंट का कोई भी रेफरेंस पूरी तरह से गलत है।" इसमें आगे लिखा है, "यह स्पष्ट किया जाता है कि शोभा कपूर और एकता कपूर कंपनी के दिन-प्रतिदिन के कामों में शामिल नहीं हैं। इन्हें अलग-अलग टीमें मैनेज करती हैं, जिसमें कंटेंट स्ट्रैटिजी की टीम भी है। चूंकि मामला कोर्ट में है, इसलिए कंपनी कोई भी कमेंट करने से बचती है।"
विज्ञापन


पिता के साथ मुंबई से रवाना हुईं एकता कपूर
यह सीरीज 2021 में प्रसारित की गई थी जब एकता प्रबंध निदेशक थीं और शोभा ऑल्ट बालाजी टेलीफिल्म्स की अध्यक्ष थीं। एकता कपूर की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करने के बाद वह पिता के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं।  खबर है कि एकता कुछ दिनों के लिए पिता के साथ मुंबई से बाहर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मालूम हो कि बोरिवली के एमएचबी पुलिस थाने में वहां के रहने वाले एक शख्स ने ऑल्ट बालाजी की एक्स प्रड्यूसर एकता और उनकी मां शोभा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में कहा गया था कि सीरीज के एक एपिसोड में POCSO एक्ट के नियमों का उल्लंघन किया गया है और कुछ ऐसे दृश्य दिखाए गए थे जो अश्लील थे।
 

Ram Charan: इस खूबसूरत शहर में होगी RC16 की शूटिंग, मेगापॉवर स्टार राम चरण की फिल्म के लिए उत्साहित प्रशंसक





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed