फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Tauba Tauba now the hook step of Jaragandi will create a sensation Thaman said people will go crazy

Game Changer: 'तौबा तौबा' के बाद अब इस गाने का हुक स्टेप मचाएगा धमाल, संगीतकार थमन ने कहा- लोग पागल हो जाएंगे

Fri, 26 Jul 2024 11:50 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 11:50 AM IST
सार

राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' का संगीत तैयार करने वाले थमन ने कहा कि इस गाने के हुक स्टेप को देखकर लोग पागल हो जाएंगे।
 

विज्ञापन
After Tauba Tauba now the hook step of Jaragandi will create a sensation Thaman said people will go crazy
'गेम चेंजर' का गाना 'जरागंडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @musicthaman

विस्तार

राम चरण की नई फिल्म 'गेम चेंजर' पर तीन साल से काम चल रहा है। अभी तक इस बात की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है कि फिल्म कब रिलीज होगी। राम चरण के प्रशंसक इसे देखने के लिए जितने उतावले हो रहे हैं, उतने ही उदास भी हो रहे हैं। इसी बीच, उनकी उदासी को कम करने के लिए 'गेम चेंजर' से जुड़ी एक जानकारी सामने आ रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

After Tauba Tauba now the hook step of Jaragandi will create a sensation Thaman said people will go crazy
थमन - फोटो : इंस्टाग्राम @musicthaman

'गेम चेंजर' का एक गाना 'जरागंडी' रिलीज हो चुका है। फिलहाल इसका लिरिकल वीडियो ही जारी किया गया है। इसे संगीतकार थमन ने तैयार किया है, जो इन दिनों तेलुगु इंडियन आइडल शो में बतौर जज के रूप में नजर आ रहे हैं। इस शो में उन्होंने 'जरागंडी' गाने के हुक स्टेप पर एक मजेदार बात साझा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

After Tauba Tauba now the hook step of Jaragandi will create a sensation Thaman said people will go crazy
थमन - फोटो : इंस्टाग्राम @musicthaman

दरअसल, तेलुगु इंडियन आइडल शो में एक प्रतिभागी ने थमन के बनाए 'जरागंडी' गाने को गाया। इसके बाद थमन भी खुद को बोलने से रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि इस गाने के हुक स्टेप को देखकर लोग पागल होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि लिरिकल वीडियो में जानबूझकर हुक स्टेप को छिपाया गया है। उन्हें उम्मीद है कि लोग इसे बड़े परदे पर देखेंगे तो जमकर आनंद लेंगे। 

Savi OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'सावी', पति की बेगुनाही के लिए लड़ती महिला की है कहानी

विज्ञापन

After Tauba Tauba now the hook step of Jaragandi will create a sensation Thaman said people will go crazy
फिल्म गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan

'गेम चेंजर' का निर्देशन शंकर कर रहे हैं। इन दिनों उनकी फिल्म 'इंडियन 2' सिनेमाघरों में चल रही है। 'गेम चेंजर' में राम चरण के साथ-साथ कियारा आडवाणी भी दिखाई देंगी। एक साक्षात्कार में उन्होंने 'जरागंडी' गाने को लेकर कहा था कि यह उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण गाना था। मालूम हो कि इस फिल्म का निर्माण दिल राजू द्वारा किया गया है। यह एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म है।

Anant Radhika Wedding: क्या वाकई मुकेश अंबानी ने लंदन में बुक किया है होटल? होटल की तरफ से सामने आया खंडन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed