सनी देओल और अमिताभ बच्चन के बाद पैप्स से नाराज दिखे रोहित शेट्टी, सामने आकर पूछ लिया ये सवाल
Rohit Shetty: धर्मेंद्र के मामले को लेकर पैपराजी पर पहले सनी देओल नाराज हुए। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर नाराजगी जताई। अब रोहित शेट्टी ने उनसे सवाल पूछा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रोहित शेट्टी से पैपराजी ने कोई सवाल पूछा। इस पर रोहित शेट्टी ने उनसे पलट कर सवाल पूछ लिया। उन्होंने अपने सामने मौजूद सभी पैपराजी से पूछा 'अरे आप लोग धरम पा जी के यहां से हटे कि नहीं हटे?' इस पर पैपराजीन ने जवाब दिया 'हां हट गए'
इससे पहले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा 'नो एथिक्स, कोई भी आचार-नीति नहीं।'
T 5564 - no ethics .. कोई भी अचार-नीति नहीं
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 14, 2025
इससे पहले जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह पैपराजी पर गुस्सा करती हुई नजर आ रही थीं। कल सुबह सनी देओल ने पैपराजी पर नाराजगी जताते हुए उनसे हाथ जोड़कर कहा था कि तुम्हें शर्म नहीं आती। इसके अलावा निर्माता करण जौहर, निर्देशक मधुर भंडारकर और अभिनेत्री अमीषा पटेल ने पैपराजी के कल्चर को गलत ठहराया था।
Madam ke baare mein bol rahe hain... pic.twitter.com/pVTXopH9Cw
— Sapna Madan (@sapnamadan) November 14, 2025
आपको बता दें कि इन दिनों दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब है। अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर कई खबरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। सभी कलाकार पैपराजी से इसलिए नाराज हुए क्योंकि पैपराजी लगातार देओल परिवार की निजता का हनन कर रहे हैं।