फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Matri Devo Bhava Aamrapali Dubey New Film Lakhon mein ek pavle baani hum Bahurani Announced

Aamrapali Dubey: 'मातृ देवो भव:' के बाद आम्रपाली की नई फिल्म का एलान, बहू रानी अवतार में साझा की पहली झलक

Sat, 19 Oct 2024 04:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 19 Oct 2024 04:25 PM IST
सार

आम्रपाली दुबे ने आज शनिवार को अपनी नई फिल्म का एलान किया है। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है।

विज्ञापन
After Matri Devo Bhava Aamrapali Dubey New Film Lakhon mein ek pavle baani hum Bahurani Announced
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की आगामी फिल्म 'मातृ देवो भव:' है। अभिनेत्री लंबे वक्त से इस फिल्म की शूटिंग में जुटी थीं और अब इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। 'मातृ देवो भव:' की शूटिंग पूरी होते ही आम्रपाली की अगली फिल्म का एलान हो गया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिल्म की पहली झलक दिखाई है और नाम का एलान भी किया है।

विज्ञापन

Shraddha Kapoor: इंस्टाग्राम पर बढ़ती लोकप्रियता पर श्रद्धा कपूर गदगद, बोलीं- मैंने सोचा भी नहीं था
विज्ञापन


यह है फिल्म का नाम
आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है। उनकी अगली फिल्म का टाइटल 'लाखों में पवले बानी हम बहूरानी' है। साझा की गई तस्वीर में आम्रपाली लाल रंग की साड़ी में सजी-धजी नजर आ रही हैं। आम्रपाली के हाथ में एक क्लिप बोर्ड लगा है, जिस पर फिल्म का नाम लिखा है। शूटिंग शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aamrapali Usha Shailesh Dubey (@aamrapali1101)



यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
पोस्ट पर आम्रपाली के फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हमारी प्यारी अम्रपाली'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'लाखों में एक पवले बानी, हम बहूरानी' गाने से लेकर फिल्म तक का सफर काफी खूबसूरत है'। मुहूर्त के समय आम्रपाली के साथ फिल्म निर्माता अजय झा, निशांत उज्ज्वल, पुष्पेंद्र, अविनाश शाही ,जय पांडे, संगीता तिवारी, रंभा साहनी, राकेश बाबू गोपाल चौहान और कंचन शशि जैसे अन्य सितारे भी नजर आए।
Remo D Souza: धोखाधड़ी मामले में पत्नी लिजेल के साथ बुरे फंसे रेमो डिसूजा, 12 करोड़ का घोटाला करने का आरोप

कई फिल्मों में आई हैं नजर
आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री है। आम्रपाली दुबे ने 2008 में अपनी अभिनय यात्रा शुरू की। उन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। अभिनय के अलावा आम्रपाली अपने डांस से भी दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। आम्रपाली दुबे ने  निरहुआ हिंदुस्तानी से शुरुआत की थी। इसके बाद पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, बॉर्डर, निरहुआ हिंदुस्तानी 3, निरहुआ चलल लंदन जैसी सफल फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 
Salman Khan: रिलेशनशिप के मामले में भाई सलमान से सलाह नहीं लेते अरबाज खान, बोले- 'बड़ा स्टार बनने की सलाह...'


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed