फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arbaaz Khan does not take advice from Salman Khan in matters of relationship says can give Advice for big star

Salman Khan: रिलेशनशिप के मामले में भाई सलमान से सलाह नहीं लेते अरबाज खान, बोले- 'बड़ा स्टार बनने की सलाह...'

Sat, 19 Oct 2024 03:59 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Oct 2024 03:59 PM IST
सार

अभिनेता अरबाज खान ने अपने भाई सलमान खान को लेकर कुछ दिलचस्प बातें कही हैं। सलमान खान ने बताया कि रिलेशनशिप के मामले वह अपने भाई की कोई सलाह नहीं मानते हैं। 

विज्ञापन
Arbaaz Khan does not take advice from Salman Khan in matters of relationship says can give Advice for big star
अरबाज खान, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan, @arbaazkhanofficial

विस्तार

अभिनेता अरबाज खान ने अपने भाई सलमान खान को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि सलमान खान से वह कभी भी रिलेशनशिप की सलाह नहीं लेना चाहेंगे। अरबाज खान ने अपने भाई को लेकर कहा कि पूरे परिवार में सबसे खराब रिलेशनशिप एडवाइज वही देते हैं, इस बात को कहते हुए वह बिल्कुल भी हिचकिचाए नहीं। अरबाज खान ने इस बात को सलमान खान का नाम लेकर मजाकिया ढंग से मोड़ दिया।
विज्ञापन

Karan Johar: ओजेंपिक लेकर करण जौहर ने कम किया वजन? ट्रोल करने वालों को निर्माता ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन
सलमान खान की रिलेशनशिप सलाह नहीं मानते हैं अरबाज
एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत के दौरान अरबाज खान ने कहा सलमान खान रिलेशनशिप को लेकर अजीब सी सलाह देते हैं। सलमान खान से किसी भी चीज की सलाह वे ले सकते हैं लेकिन रिश्ते या रिलेशनशिप को लेकर अरबाज खान कोई सलाह नहीं लेते हैं। अरबाज ने कहा, 'रिलेशनशिप में सलमान खान की राय नहीं मानता हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Remo D Souza: धोखाधड़ी मामले में पत्नी लिजेल के साथ बुरे फंसे रेमो डिसूजा, 12 करोड़ का घोटाला करने का आरोप

बड़ा स्टार बनने की सलाह देते हैं सलमान खान
इंटरव्यू के दौरान परिवार में रिलेशनशिप एडवाइस के मामले में कौन सबसे खराब है। बिना देरी करते हुए अरबाज ने बड़े ही अनोखे अंदाज में सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा, सलमान खान के रिलेशनशिप की सलाह बड़े स्टार बनने की सलाह देने जैसा है। उनसे बड़ा स्टार बनने के लिए सलाह ली जा सकती है।

Shraddha Kapoor: इंस्टाग्राम पर बढ़ती लोकप्रियता पर श्रद्धा कपूर गदगद, बोलीं- मैंने सोचा भी नहीं था

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान
सलमान खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 18 में नजर आ रहे हैं। सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकियां दी जा रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी आगामी फिल्म सिकंदर में नजर आने वाले हैं। वहीं, अरबाज खान और सलमान खान को दबंग फिल्म में एक साथ देखा गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed