{"_id":"66c5a774acf02f546c026288","slug":"adah-sharma-addressed-the-ongoing-debate-between-vegetarians-and-non-vegetarians-know-what-she-says-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adah Sharma: 'गुफा में रहो और खुद अपना जानवर मार के खा लो', नॉनवेज खाने वालों पर भड़कीं अदा शर्मा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Adah Sharma: 'गुफा में रहो और खुद अपना जानवर मार के खा लो', नॉनवेज खाने वालों पर भड़कीं अदा शर्मा
Wed, 21 Aug 2024 02:09 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:09 PM IST
सार
अदा बचपन से ही शाकाहारी रही हैं। वह अक्सर अपने प्रशंसकों से नॉन वेज से बचने का आग्रह करती रही हैं। हाल ही ,में उनसे मांसाहारियों के फूड चेन के बारे में दिए जाने वाले तर्क के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'द केरल स्टोरी' में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अदा शर्मा अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर जानी जाती हैं। अभिनेत्री हर विषय पर अपनी राय रखने के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पेटा इंडिया के नए विज्ञापन अभियान में शाकाहारियों और मांसाहारियों के बीच चल रही बहस को लेकर खुलकर बात की है।
नॉनवेज को लेकर क्या बोलीं अदा
अदा बचपन से ही शाकाहारी रही हैं। वह अक्सर अपने प्रशंसकों से नॉन वेज से बचने का आग्रह करती रही हैं। हाल ही ,में उनसे मांसाहारियों के फूड चेन के बारे में दिए जाने वाले तर्क के बारे में पूछा गया कि होमो सेपियंस के समय से लोग शिकार कर रहे हैं, तो नॉनवेज भोजन की प्राकृतिक प्रक्रिया और नॉनवेज खाने के बारे में उनका क्या कहना है।
नॉनवेज खाने वालों को गुफा में रहने की दी सलाह
इस पर अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बिल्कुल सही है। लेकिन जैसा कि गुफा में रहने वाले लोग करते थे। मैं कहूंगी कि आप अपनी गाड़ी में मत बैठो, आप गुफा में रहो और खुद अपना जानवर मार के खा लो। अगर आप शिकार कर रहे हैं, तो पेड़ के नीचे अपने खुद के पाषाण युग के हथियार बनाओ। अगर आपको कोई शेर या भालू मिलता है, जो भी जानवर आप उस समय पाषाण युग में खाते हैं, तो आप उसे कच्चा या भूनकर खा सकते हैं।"
विज्ञापन
अदा ने किया तंज
अदा ने आगे कहा कि यदि मांसाहारी लोग गुफा कल्चर को फॉलो करना चाहते हैं, तो वे पूरी प्रक्रिया शुरू से शुरू कर सकते हैं, न कि अपनी एसी की कारों में बैठकर अपने भोजन का आनंद ले सकते हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा, "ये अलग बात है, अब अगर मैं नॉनवेज खाना चाहूं तो कोई पका रहा है, कोई पकड़ रहा है, कोई मार रहा है, कोई खून साफ कर रहा है, कोई प्लेट में सजाकर परोस रहा है। इसलिए अगर आप पाषाण युग की तरह जीना चाहते हैं, तो आपको गुफा में रहना चाहिए, आप चाकू-कांटे लेकर एसी रेस्तरां में नहीं बैठ सकते।