फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Reema Lagoo Ex Husband Vivek Lagoo Passes Away

Vivek lagoo Passes Away: दिवंगत अभिनेत्री रीमा लागू के पूर्व पति विवेक लागू का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

Thu, 19 Jun 2025 11:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 19 Jun 2025 11:20 PM IST
सार

दिवंगत अभिनेत्री रीमा लागू के पूर्व पति विवेक लागू के निधन की दुखद खबर मिली है। 74 साल के विवेक एक चर्चित अभिनेता और निर्देशक थे। 

विज्ञापन
Actress Reema Lagoo Ex Husband Vivek Lagoo Passes Away
रीमा लागू के पूर्व पति विवेक लागू का निधन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

रीमा लागू के पूर्व पति विवेक लागू ने गुरुवार शाम अंतिम सांस ली। विवेक मराठी सिनेमा और टीवी की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम थे। विवेक के निधन की जानकारी सबसे पहले विकी लालवानी ने सोशल मीडिया पर शेयर की। कल यानी शुक्रवार को ओशिवारा श्मशान घाट पर विवेक लागू का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन


मराठी फिल्मों-टीवी शो में आए नजर 
रीमा लागू ने जहां हिंदी फिल्मों में खूब नाम कमाया। वहीं विवेक मराठी फिल्मों, टीवी शो और थिएटर में खूब सक्रिय रहे। वह गोदावरी ने काय केले, अग्ली, व्हाट अबाउट सावरकर? और 31 दिवस (2018) जैसे प्राेजेक्ट्स में नजर आए। टीवी शो, मराठी फिल्मों में वह एक उम्दा अभिनेता और निर्देशक के तौर पहचान रखते थे। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Reema Lagoo: फिल्मों में ही नहीं, निजी जिंदगी में भी मजबूत मां थीं रीमा लागू, अकेले की बेटी की परवरिश 
विज्ञापन
विज्ञापन

कल होगा अंतिम संस्कार 
विवेक लागू के निधन के कारण की जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है। परिवार की तरफ से इस बात की जानकारी अभी साझा नहीं की गई। मगर उनका अंतिम संस्कार कल सुबह यानी 20 जून को ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: 'मां' का यादगार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में बसीं रीमा लागू 

9 साल पहले रीमा लागू ने दुनिया को अलविदा कहा था
विवेक लागू और रीमा लागू ने साल 1978 में शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। रीमा लागू और विवेक की एक बेटी भी हैं, उसका नाम मृण्मयी लागू है। रीमा लागू ने बेटी की परवरिश अकेले ही की थी। साल 2017 में दिल का दौरा पड़ने से अभिनेत्री का निधन हो गया था। रीमा लागू बॉलीवुड में अधिकतर मां के किरदार निभाती दिखी थीं। 'हम आपके हैं कौन' से लेकर 'हम साथ साथ हैं' तक में उन्होंने मां के रोल निभाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed