फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Ranya Rao Jailed For Gold Smuggling Under COFEPOSA No Bail Allowed

Ranya Rao: साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में जेल, जमानत भी नहीं मिली

Thu, 17 Jul 2025 02:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 17 Jul 2025 02:07 PM IST
सार

South Actress Ranya Rao Jailed: कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी के एक मामले में COFEPOSA कानून के तहत एक साल की जेल हुई। जानिए, क्या है ये पूरा मामला? 

विज्ञापन
Actress Ranya Rao Jailed For Gold Smuggling Under COFEPOSA No Bail Allowed
रान्या राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ की एक एक्ट्रेस रान्या राव को एक साल की सजा हुई। एक्ट्रेस को सोने की तस्करी से जुडे़ मामले में यह सजा हुई। विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (COFEPOSA) मामले को देख रहे सलाहकार बोर्ड ने हाल ही में फैसला सुनाया कि रान्या राव को हिरासत की समय सीमा के दौरान जमानत भी नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन


पहले मिली थी जमानत  
डीआरआई (Directorate of Revenue Intelligence) जब तय समय सीमा के भीतर आरोप पत्र दाखिल नहीं कर सकी तो रान्या राव को 20 मई को कोर्ट ने उनके सह-आरोपी तरुण राजू के साथ डिफॉल्ट बेल यानी जमानत दे दी थी। 2 लाख रुपये के बॉन्ड और जमानत शर्तों पर बेल मिलने के बावजूद रान्या और तरुण COFEPOSA के तहत हिरासत में ही रहे। दरअसल, COFEPOSA तस्करी के शक के आधार पर बिना किसी औपचारिक आरोप के भी एक साल तक की हिरासत की परमिशन देता है।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Ranya Rao Gold Smuggling Case: रान्या राव के पति ने दी तलाक के लिए अर्जी, कहा- मैं दर्द और परेशानी झेल रहा हूं 
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई अड्डे पर रान्या से बरामद हुआ था सोना 
इस साल मार्च महीने में रान्या राव दुबई से आई थीं और केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ग्रीन चैनल से गुजरने की कोशिश कर रही थीं। यह जगह आमतौर पर ड्यूटीएबल (dutiable) सामान वाले यात्रियों के लिए होती है। डीआरआई ऑफिसर ने रान्या से पूछा कि उनके पास कुछ अनडिक्लेयर सामान है। इस पर वह टेंशन में आ गईं। तलाशी के बाद एक्ट्रेस के पास लगभग 12.56 करोड़ रुपये की लागत का कुल 14.2 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। इसके बाद रान्या को हिरासत में ले लिया गया। रान्या की पहले की जमानत याचिका दो बार लोकल कोर्ट और बाद में कर्नाटक हाई कोर्ट ने खारिज कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed