फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Mumtaz refused to wear a bikini in the film Apradh but agreed due to promise made by actor Firoz khan

Mumtaz: मुमताज ने 'अपराध' में बिकिनी पहनने से किया था मना, फिरोज खान के किए इस वादे से राजी हुई थीं अभिनेत्री

Mon, 10 Jun 2024 07:55 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 07:55 AM IST
सार

अभिनेत्री मुमताज ने अपनी फिल्म 'अपराध' में बिकिनी पहनने का किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि वो इसके लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन बाद में फिरोज खान के एक वादे के चलते उन्होंने हां कह दी थी।

विज्ञापन
Actress Mumtaz refused to wear a bikini in the film Apradh but agreed due to promise made by actor Firoz khan
मुमताज - फोटो : इंस्टाग्राम @mumtaztheactress

विस्तार

70-80 के दशक में अगर कोई अभिनेत्री बिकिनी पहनकर परदे पर दिख जाया करती थी तो सुर्खियां बन जाती थी। उस दौर में शर्मिला टैगोर, परवीन बॉबी और जीनत अमान ने बीचवियर पहनकर समाज के बने-बनाए पुराने मानदंडों को खुलकर चुनौती देने का काम किया था। उस समय बिकिनी पहनने वाली अभिनेत्रियों की सूची में एक और नाम है और वो है- मुमताज, जिन्होंने हाल ही में, अपने बिकिनी पहनने का किस्सा सुनाया है।

विज्ञापन


फिरोज खान ने किया था राजी
मुमताज ने साल 1972 में 'अपराध' फिल्म में बिकिनी पहनी थी। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि वो बिकिनी पहनना नहीं चाहती थीं और क्योंकि वो उस दौर के शीर्ष कलाकारों में शामिल थी, इसलिए बिना हिचकिचाए अपनी बात रख सकती थी। मुमताज ने बताया कि फिल्म के अभिनेता फिरोज खान ने उन्हें बिकिनी पहनने के लिए राजी किया था।
विज्ञापन


SK 23: एआर मुरुगादॉस की फिल्म 'एसके 23' का हिस्सा बने विद्युत जामवाल, शिवकार्तिकेयन के साथ करेंगे धमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोज ने किया था यह वादा
मुमताज ने बताया कि फिरोज खान ने उन्हें बिकिनी पहनने के लिए सहज महसूस कराया था। उन्होंने मुमताज के आत्मविश्वास को जगाया था कि वह भी ग्लैमरस दिख सकती हैं। फिरोज ने उनसे एक वादा किया था कि अगर उन्हें (मुमताज को) बिकिनी पहनने वाला दृश्य अच्छा नहीं लगा तो वो उसे एडिट करा देंगे। मुमताज को फिरोज की बात पर भरोसा था और आखिरकार उन्होंने इसके लिए हां कह दी थी।

और मुमताज के पास आने लगे बिकिनी पहनने वाले रोल
अपने बिकिनी सीन को देखकर मुमताज को काफी अच्छा लगा था। मुमताज ने साक्षात्कार में बताया कि सीन देखने के बाद उन्हें लगा कि वो बहुत अच्छी दिख रही हैं। इस फिल्म के बाद मुमताज के पास कई ऐसे रोल के ऑफर आए थे, जिसमें उन्हें बिकिनी पहननी थी, लेकिन मुमताज ने मना कर दिया था।

Kangana Ranaut: 'क्वीन' ने बिखेरा शपथ ग्रहण समारोह में जलवा, तस्वीरें साझा कर लिखीं- फिल्म स्टार वाली चमक...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed